- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsशेखावाटी में भी हो जा जाइए चौकन्ने...आए दिन हो रहे बच्चा चुराने...

शेखावाटी में भी हो जा जाइए चौकन्ने…आए दिन हो रहे बच्चा चुराने के प्रयास

- Advertisement -

सीकर. फतेहपुर रोड पर नशे की दवाई सुंघा कर एक बच्चे के अपहरण किए जाने का मामला सामने आया। बच्चे की चीखने की आवाज सुनकर लोगों ने एक जने को पकड़ लिया। लोगों ने युवक की धुनाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। जानकारी के अनुसार व्यापारियान मोहल्ले में दीन मोहम्मद रोड पर बच्चे के अपहरण करने का प्रयास किया। अरबाज पुत्र शब्बीर पैदल ही अपने घर पर इस्लामिया स्कूल के पास आ रहा था। दीन मोहम्मद रोड पर उसे दो युवकों ने नशे की दवाई डाल कर रूमाल सुघां कर पकडऩे का प्रयास किया। दोनों युवकों ने बच्चे से रूमाल सूघ्ंाने के लिए कहा। बच्चे ने रूमाल सूंघने से मना कर दिया। बच्चे को जैसे ही दो युवकों ने पकड़ा तो वह चिल्लाने लगा। इसके बाद बच्चे ने खुद को दोनों युवकों से छुड़ा लिया और भागने लगा। बच्चे के चिल्लाने पर दोनों युवक भागने लगे। आसपास के लोग उसकी चीख सुनकर दौड़े। लोगों ने अमित पुत्र राम सिंह को भागते समय पकड़ लिया। दूसरा युवक वहां से भाग निकला। लोगों ने युवक की धुनाई कर डाली। बच्चे के अपहरण की सूचना मिलने पर नार्थ पुलिस चौकी से रतनलाल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने युवक को शांतिभंग में गिरफ्तार कर लिया। जांच में पता लगा कि युवक कचरा बीनने का काम करता है।दो दिन पहले भी प्रयास तीन दिन पहले भी एक तीन साल के बच्चे को कट्टे में डालकर अपहरण कर ले जाने का प्रयास किया गया था। बच्चा घर के बाहर ही खेल रहा था। तभी एक महिला ने बच्चे को उठाते हुए युवक को देख लिया था। महिला की आवाज सुनकर लोग तेजी से बाहर निकल कर आ गए। लोगों ने युवक को पकड़ कर धुनाई कर डाली। इसके बाद पुलिस को सूचना देकर बुलाया।बस स्टैंड से लावारिस बच्चा मिला बस स्टैंड से पुलिस को सोमवार दोपहर को एक मंदबुद्धि लावारिस बच्चा मिला। पुलिस ने लावारिस अवस्था में बच्चे के मिलने पर चाइल्ड लाइन को सूचना देकर बुलाया। पूछताछ में बच्चे ने अपना नाम अली पुत्र फारूक निवासी मोचीवाड़ा बताया है। बच्चा अन्य कोई जानकारी नहीं दे पा रहा था। बच्चा देखने में मंदबुद्धि की तरह से लग रहा है। इधर चाइल्ड हैल्प लाइन ने बच्चे को बालकल्याण समिति के समक्ष पेश किया।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -