- Advertisement -
HomeNewsAajkal BharatATM चोर सावधान! ATM तोड़ते ही मुख्यालय में बजे अलार्म से मात्र...

ATM चोर सावधान! ATM तोड़ते ही मुख्यालय में बजे अलार्म से मात्र 7मिनट में पुलिस पहुंची।

- Advertisement -

Aajkal Rajasthan News/Atm chori /Jaipur अजमेर रोड पर बड़ के बालाजी के पास स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का एटीएम पुलिस और सेंट्रल बैंक प्रबंधन की सतर्कता से टूटने से बच गया। एटीएम में करीब दस लाख रुपए थे। एटीएम ताेड़ने का प्रयास करते ही बैंक के मुंबई स्थित मुख्यालय में साइरन बज गया। जिस पर मुंबई मुख्यालय से भांकराेटा थाना पुलिस काे सूचना दी।

 सूचना पर रात्रि गश्त कर रहे एएसआई माेहनसिंह करीब सात मिनट में माैके पर पहुंच गए। पुलिस की गाड़ी काे देखकर बदमाश भाग निकले।

ATM से 7 किमी दूर गश्त कर रहे थे एएसआई… पुलिस पहुंचते ही भागे ATM चोर

एएसआई माेहन सिंह  ने आजकल राजस्थान को बताया कि शुक्रवार रात सवा एक बजे करीब दो बदमाश एटीएम तोड़ने का प्रयास कर रहे थे। तभी बैंक के मुंबई स्थित हैड ऑफिस में अलर्ट पहुंचा। वहां से थाने में फोन गया। थाना एचएम ने मुझे फाेन कर जानकारी दी। सूचना देने वाले व्यक्ति के माेबाइल नंबर दिए। उस वक्त मैं घटनास्थल से करीब 7 किमी दूर गश्त पर था। सूचना मिलते ही चालक नाहर सिंह व कांस्टेबल राजेन्द्र शर्मा के साथ 7 मिनट में एटीएम तक पहंुच गया। पुलिस काे देखकर बदमाश भाग निकले। तत्काल पुलिस कंट्राेल रूम में सूचना देकर नाकाबंदी कराई। तभी मुंबई से मेरे माेबाइल पर बदमाशाें के फुटेज भी आ गए। बदमाशाें ने हेलमेट पहन रखा था और सब्बल से एटीएम उखाड़ने का प्रयास किया था। सूचना के बाद बगरू थाना और करणी विहार थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। रातभर बदमाशों की तलाश की। लेकिन वो नहीं मिले। फुटेज के आधार पर पहचान की जा रही है। एटीएम में 10 लाख से ज्यादा की रकम बताई जा रही थी। बैंक को सूचना दे दी गई है।- एएसआई माेहन सिंह, (पुलिस टीम के साथ माैके पर पहुंचे)

Read Aajkal Rajasthan Hindi News Today

एटीएम तोड़ते बदमाश, इंसेट में- उन्हें पकड़ने वाले एएसआई मोहन सिंह।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -