- Advertisement -
HomeNewsAajkalअशोक गहलोत बोले- मोदी कहते हैं कांग्रेस ने क्या किया; लोकतंत्र जिंदा...

अशोक गहलोत बोले- मोदी कहते हैं कांग्रेस ने क्या किया; लोकतंत्र जिंदा रखा इसलिए आप प्रधानमंत्री बन पाएं,Aajkal

- Advertisement -

Aajkal Rajasthan News/जयपुर. शनिवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जयपुर जैम्स एंड ज्वैलरी इंस्टीट्यूट के नवनिर्मित छात्रावास भवन का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मोदी जी आप कहते हैं कि 72साल में कांग्रेस ने क्या किया। 72साल में कांग्रेस ने लोकतंत्र जिंदा रखा। इसलिए आप प्रधानमंत्री बन पाए। लोकतंत्र के अंदर पक्ष और विपक्ष की भूमिका होती है। देश की समस्याओं पर अपनी बात कहें। सत्ता पक्ष की जिम्मेदारी है कि वो विपक्ष को साथ लेकर चले। अभी वो माहौल नहीं बना है।

Aajkal’देश में भय का माहौल’

आजकल जमाना बहुत खराब है। भय का माहौल है। मोबाइल पर बात करते हैं तो कहते हैं अरे बंद कर लैंडलाइन पर आजा। मिलकर बात करते हैं। क्योंकि इनकम टैक्स, ईडी, सीबीआई, ज्यूडीशरी पर दबाव है उस माहौल में हम जी रहे हैं। कई लोग देश को छोड़कर जा रहे हैं। राष्ट्रवाद पर भी बोले सीएमजो वादे किए हो अच्छे दिन आने के वो धरे रह गए। अब तो राष्ट्रवाद है और हम लोग हैं। हम लोग राष्ट्रवादी तब माने जाएंगे, जब भाजपा, आरएसएस और मोदी जी हमे सर्टिफिकेट देंगे। उनका सर्टिफिकेट काम आएगा। उस रूप में देश चल रहा है।

मुझे बहुत प्रसन्नता हो रही है कि आज यहां आप सभी के बीच में उपस्थित हूं। जब छात्रावास का शिलान्यास किया गया तभी मैं यहां आया आज आपने उस बिल्डिंग को पूरा करके बहुत ही शानदार छात्रावास का निर्माण किया है उसके लिए आप बधाई के पात्र हैं। यहां छात्रावास की बिल्डिंग को देख कर अच्छा लगा बहुत ही सुंदर बिल्डिंग बनी है, व्यवस्थित है…एक अच्छे माहौल के अंदर रहकर स्टूडेंट्स ट्रेनिंग प्राप्त करेंगे। विद्यार्थियों को अच्छी सुविधा उपलब्ध करवाई गई है।

Read Latest Aajkal Rajasthan Hindi News Today

फ़ोटो:कार्यक्रम को संबोधित करते मुख्यमंत्री अशोक गहलोत।

Ashok gehlot at inugration of jems and jwellary new Hostel

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -