- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsआतंकियों के खौफ से सस्ते हुए सेब ! 80 रुपए से घटकर...

आतंकियों के खौफ से सस्ते हुए सेब ! 80 रुपए से घटकर अब बिक रहा इतने में

- Advertisement -

सीकर.
Apple in Shekhawati : शेखावाटी में इन दिनों सेब की बंफर आवक हो रही है। सामान्य दिनों में जहां दो से 4 गाडिय़ां आती थी, वहीं अब पिछले कुछ दिनों से छह से सात गाडिय़ां पहुंच रही है। सेब की आवक ज्यादा होने से भावों पर भी असर दिखाई दे रहा है। इस सीजन में जहां सेब थोक भाव में 60 से 70 रुपए किलो में बिकता है, वहीं अब कीमत गिरकर 30 से 40 रुपए तक हो गई है। वहीं खुदरा में 70-80 रुपए से कम होकर 50-60 रुपए किलो बिक रहा है। सेब व्यापारियों की मानें तो इसका कारण कश्मीर में बन रहे माहौल को बताया जा रहा है। व्यापारियों का कहना है कि अनुच्छेद 370 को हटने के बाद आतंकियों की ओर से सेब कारोबारियों को परेशान किया जा रहा है। वहीं कश्मीर में सेब मंडियों को बंद करवाया जा रहा है। इससे कश्मीर के किसान चिंतित हो गए हैं। माल खराब होने केडर बिना ग्रेडिंग के लिए औने-पौने दामों में सेब की सप्लाई की जा रही है। कृषि उपज सब्जी व फल विके्रता के अनुसार दो महीने पहले फोन सेवा बंद होने से किसान ना तो व्यापारियों से संपर्क कर पाए ना ही व्यापारी अपना माल बुक करा पाए। पहली बार ऐसा हुआ है दिवाली पर सेब का कारोबार एक साथ बढ़ गया है। खास बात है कि ट्रांसपोटेशन भाड़ा बढऩे के बाद भी सेब के दाम कम हो रहे हैं। गौरतलब है कि अक्टूबर से लेकर जनवरी तक कश्मीर में सेब का सीजन चलता है। देशभर में 65 हजार करोड़ का सेब कारोबार किया जाता है। लेकिन इस बार कश्मीर में अनुच्छेद 370 के हटने के बाद बने माहौल से सेब कारोबार पर बड़ा असर देखने को मिल रहा है।
Read More :
VIDEO: निकाय चुनाव में वसुंधरा राजे की आवश्यकता नहीं- भाजपा प्रदेशाध्यक्ष
तबीयत खराब होने पर दवाई लेकर सो गया, फिर कमरे में इस हाल में मिला युवक[MORE_ADVERTISE1]

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -