- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsरुपए नहीं देने पर गुस्साए युवक ने महिला पर फेंका तेजाब

रुपए नहीं देने पर गुस्साए युवक ने महिला पर फेंका तेजाब

- Advertisement -

सीकर/लक्ष्मणगढ़. कस्बे में गुरूवार सुबह एक युवक ने एक महिला पर तेजाब फेंक दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने महिला को अस्पताल पहुंचाया। यह तो गनीमत रही कि तेजाब नमक का था, जिससे महिला ज्यादा नहीं झुलसी। अस्पताल में चिकित्सकों ने प्राथमिक चिकित्सा के बाद महिला को छुट्टी दे दी। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को पकड़ लिया। आरोपी को शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। मामला रुपयों की लेन-देन का बताया जा रहा है। थानाधिकारी अशोक चौधरी ने बताया कि महिला पर तेजाब फेंकने वाला युवक सनवाली गांव का निवासी सुरेश जाट है, जो हलवाई का काम करता है। पीडि़त महिला सांवलोदा लाडख़ानी निवासी छोटी देवी पत्नी नाथूराम मेघवाल है। मामले की जांच पुलिस उपाधीक्षक श्रवणसिंह झोरड़ कर रहे है।———————-बेटे की शादी में उधार लिए थे रुपए पूछताछ में सामने आया है कि पीडि़त महिला छोटी देवी पिछले कुछ वर्षों से अपने बेटे के साथ लक्ष्मणगढ़ के वार्ड 28 में ही रह रही है तथा घरों में झाडू-पोंछे का काम करती है। आरोपी सुरेश जाट हलवाई का काम करता है। लॉकडाऊन से पूर्व सुरेश जब शादी-विवाह के काम में जाता था तो रोटी बनाने के लिए उक्त महिला को सहायक के रूप में ले जाता था। इस बीच महिला के बेटे की शादी आने पर सुरेश ने आर्थिक सहायता के रूप में उसे कुछ रुपए उधार दे दिए थे। लॉकडाउन अवधि में सुरेश का काम ठप्प होने पर उसने रुपए वापस मांगना शुरू किया। पीडि़त महिला ने बताया कि सुरेश आए दिन पैसे का तकादा करते हुए उसे धमकाता था। कभी उस पर तेजाब डालने की धमकी देता तो कभी बाइक उठवा लेने की। इसी दौरान गुरूवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे सुरेश महिला के घर पहुंचा और फिर से धमकाने लगा। महिला ने उसे रुपए चुका देने की बात कही, लेकिन गुस्साए युवक सुरेश ने साथ लाई नमक के तेजाब की बोतल का ढक्कन खोला और उसे महिला पर फेंक दिया। तेजाब महिला के हाथ व पैरों पर गिरा और जलन मची तो महिला घर से बाहर की तरफ भागी। महिला को चिल्लाते देख लोगों की भीड़ जुट गई। मौके पर उपस्थित पूर्व पार्षद संजीव भानुका ने महिला को अस्पताल पहुंचाया।———————सुबह ही खरीदा था तेजाबआरोपी युवक सुरेश ने नमक का तेजाब गुरूवार सुबह ही कस्बे में एक दुकान से खरीदा था। महिला के हाथ-पैरों पर गिरे तेजाब के कारण उसके शरीर पर जलन मच गई। यदि उक्त तेजाब आंखों में गिर जाता तो अधिक नुकसान हो सकता था। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारी डॉ राजीव ढाका ने बताया कि नमक के तेजाब का प्रभाव शरीर की ऊपरी त्वचा (ऐपिडर्मिस) तक ही रहता है, लेकिन यदि यह आंखें में गिर जाए तो नेत्रज्योति जा सकती है।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -