- Advertisement -
HomeNewsनंद के घर आनंद भरो, जय कन्हैया लाल की

नंद के घर आनंद भरो, जय कन्हैया लाल की

- Advertisement -

नंद के घर आनंद भरो, जय कन्हैया लाल की-श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर बही कार्यक्रम की बयार-जितेंद्र जैकी-झालावाड़. भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर जिले में शनिवार रात व रविवार सुबह विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों की धूम रही। इस दौरान मंदिरों में शनिवार रात ठीक 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर दर्शन खोले गए। इससे पहले भजन कीर्तन का दौर जारी रहा। कई जगह दही हांडी का कार्यक्रम रखा गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिरों में दर्शन के लिए उमड़े। भगवान का विशेष श्रृंगार कर सुंदर झांकियां सजाई गई। मंदिरों पर भी आकर्षण विद्युत सजावट की गई। दर्शन के दौरान श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इससे पहले कई जगह भजन कीर्तन हुए। इसमें श्रद्धालुओं ने जमकर नृत्य किया। कई जगह झांकियां सजाई गई। इस दौरान शहर में मंगलपुरा में स्थित सत्यनारायण मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कतार में लग कर दर्शन किए। श्री राधारमण डिप्टीजी का मंदिर सहित विभिन्न मोहल्लों व घरों में भगवान श्रीकृष्ण की झांकिया सजाई गई। रविवार को भी सुबह से ही मंदिरों में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। भोई मोहल्ले में भी भजन संध्या हुई। -हुई मटकी फोड़ प्रतियोगिताशहर में सत्यनारायण मंदिर परिसर में, जवाहर कॉलोनी में व धनवाड़ा देवनारायण मंदिर सहित कई स्थानों पर मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। युवकों की टोली ने पिरामिड़ बना कर दही हाड़ी फोड़ी। मंगलपुरा में अग्रवाल समाज की ओर से सत्यनारायण मंदिर परिसर में मटकी फोड़ प्रतियोगिता हुई। बूढ़ा गणपति सेवा मण्डल की ओर से गणेश चौक जवाहर कॉलोनी पर झांकी सजाई गई तथा रात्री 12 बजे आरती के बाद आयोजित मटकी फोड़ प्रतियोगिता में जोधपुर सॉफ्ट बाल की टीम ओर जवाहर कॉलोनी की टीम ने संयुक्त रूप से मटकी को फोड़ विजेता बनी। गुर्जर समाज की ओर से धनवाड़ा मंदिर परिसर में आयोजित मटकी फोड़ प्रतियोगिता में प्रथम अशोक फगणा, द्वितीय रवि चांदना व तृतीय राकेश कुण्डवाल रहे। विजेताओं को जिलाध्यक्ष हरिमोहन गोचर, पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम खटाना, राजाराम ने सम्मानित किया।
 

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -