- Advertisement -
HomeNewsआईपी सिंह ने किया ऐसा ट्वीट, सभी लोग लगा रहे है कयास

आईपी सिंह ने किया ऐसा ट्वीट, सभी लोग लगा रहे है कयास

- Advertisement -

आज सोशल मीडिया से लेकर आम जनमानस के बीच महिला दिवस मनाया जा रहा है. सोशल मीडिया पर महिला दिवस की बधाई देने का का ताता लगा हुआ है. सभी पार्टियों के नेता महिला दिवस की बधाई दे रहे है.
इसी बीच समाजवादी पार्टी के नेता आईपी सिंह ने एक ट्वीट किया है, जिसको लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं. अपने ट्वीट में आई पी सिंह ने क्लियर नहीं किया है कि, उन्होंने किस पर निशाना साधा है अपने ट्वीट के माध्यम से.
समाजवादी पार्टी के नेता आईपी सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि, पत्नी को उसके हाल पर दर दर की ठोकर खाने को छोड़ कर सत्ता सुख भोगने वाले, एक राज्य की महिला मुख्यमंत्री को सार्वजनिक सभा में चिढ़ाने वाले, अपनी आईटी सेल के जरिए दिन रात महिलाओं को गाली दिलवाने वाले बहुरुपिए ने भी महिला दिवस की बधाई दी है.

पत्नी को उसके हाल पर दर दर की ठोकर खाने को छोड़ कर सत्ता सुख भोगने वाले, एक राज्य की महिला मुख्यमंत्री को सार्वजनिक सभा में चिढ़ाने वाले, अपनी आईटी सेल के जरिए दिन रात महिलाओं को गाली दिलवाने वाले बहुरुपिए ने भी महिला दिवस की बधाई दी है।
— I.P. Singh (@IPSinghSp) March 8, 2021

आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर महिलाओं को अपमानित करने और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने के लिए भाजपा आईटी सेल सोशल मीडिया पर बदनाम है. कई बार अपने आप को भाजपा का समर्थक बताने वाले लोग सोशल मीडिया पर महिलाओं के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए पाए गए हैं.
भाजपा ही नहीं दूसरी पार्टियों के समर्थक भी महिलाओं के खिलाफ पिछले कुछ सालों में अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए कई बार पाए गए हैं, जिसकी आलोचना भी हुई है. कहा जाता है कि सोशल मीडिया पर ऐसी चीजों के खिलाफ कार्यवाही होनी चाहिए. बहरहाल आज महिला दिवस मनाया जा रहा है. सभी लोग महिलाओं को बधाई हो शुभकामनाएं दे रहे हैं.
The post आईपी सिंह ने किया ऐसा ट्वीट, सभी लोग लगा रहे है कयास appeared first on THOUGHT OF NATION.

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -