- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsअमेरिका की चेतावनी के बाद राजस्थान में बढ़ी चिंता, खाड़ी देशों में...

अमेरिका की चेतावनी के बाद राजस्थान में बढ़ी चिंता, खाड़ी देशों में दो लाख लोग

- Advertisement -

सीकर ईरान व अमेरिका के बीच बढ़ रहे तनाव से राजस्थान में भी चिंता बढ़ रही है। अकेले शेखावाटी के तीन जिलों के करीब दो लाख लोग खाड़ी देशों में बसते हैं। अगर दोनों देशों के बीच युद्ध होता है तो इसका सीधा असर सीकर, चूरू, झुंझुनूं में देखने को मिलेगा। अमेरिका की चेतावनी के बाद यहां के लोग खाड़ी देशों में कमाने गए अपने लोगों की चिंता कर रहे हैं। लगातार तनाव की खबरें आने पर परिजन फोन कर अपनों के हाल चाल पूछ रहे हैं। दरअसल शेखावाटी के अधिकतर कामगार खाड़ी देशों में मजदूरी कर रहे हैं। ईरान की आग इराक, कुवैत सहित अन्य खाड़ी देशों तक पंहुचती हैं तो बड़ी परेशानी हो जाएगी। युद्ध की स्थिति बनने पर खाड़ी देशों में काम का संकट गहरा जाएगा। काम बंद होने व कम होने की स्थिति में हजारों लोग बेरोजगार हो जाएंगे शेखावाटी के दो लाख लोग होंगे प्रभावितखाड़ी देशों में शेखावाटी से बड़ी तादाद में लोग रहते हैं। शेखावाटी के तीनों जिलों से करीब दो लाख लोग वहां रहते हैं। पूरे राजस्थान के करीब पांच लाख लोग खाड़ी देशों में रहते हैं।अभी हैं हालात सामान्यखाड़ी देशों में रह रहे लोगों से  बात की तो उनका कहना था कि अभी हालात सामान्य हैं, लेकिन किसी सम्भवनाओं से इनकार नहीं किया जा सकता है। इसलिए यह डर है कि हालात बिगड़ जाएंगे तो परेशानी बढ़ जाएगी।एक्सपर्ट व्यूखाड़ी देशों में रहने वाले लोगों को चिंता की जरूरत नहीं हैं। अभी तक सबकुछ ठीक है। रोजाना शेखावाटी से लोग बाहर जा रहे हैं। खाड़ी देशों तक आग पहुचेगी तो निश्चित तौर पर शेखावाटी में असर देखने को मिलेगा। वहा काम पर असर पड़ेगा तो शेखावाटी के लोगो को परेशानी होगी।गुलाम मोहम्मद खां बेसवाकेके इंटरनेशनल, फतेहपुर

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -