- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsहत्या के बाद गुजरात, महाराष्ट्र व आसाम में करने लगा काम, 5...

हत्या के बाद गुजरात, महाराष्ट्र व आसाम में करने लगा काम, 5 साल बाद पुलिस ने पकड़ा

- Advertisement -

सीकर.
पांच साल से फरार चल रहे पांच हजार के इनामी जगदीश हत्या ( Rewarded Accused of Murder Arrested by Sikar Police ) के बाद तीन राज्यों में मजदूरी करता रहा। वह गुजरात, महाराष्ट्र व आसाम में बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन का काम करने लगा। पकड़े जाने के डऱ से वह कुछ समय के बाद काम बदल कर चल जाता था। इस दौरान वह छिप कर गांव में भी आता था,लेकिन पुलिस को उसके आने के भनक तक नहीं लगी। पुलिस ने हत्या के आरोपी जगदीश को कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। जानकारी के अनुसार 2014 में महेश पुत्र ईश्वरलाल निवासी मोल्यासी की हत्या के आरोपी जगदीश पुत्र जीवणराम निवासी धोदपालिया नेछवा को गिरफ्तार किया है। मंगलूण चौकी प्रभारी सुभाषचंद, हैडकांस्टेबल रामेश्वर, सिपाही बनवारीलाल व मगनलाल ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को दस्तयाब कर लिया।
Read More :
सेंट्रल जेल के जेलर ने RAS Exam पास कराने के लिए थे 10 लाख, Result आया तो चौंक गया युवक
उन्हें सूचना मिली कि वह हत्या के आरोप में वांछित चल रहा है। इसके बाद उन्होंने सदर पुलिस को सौंप दिया। उनका दुगोली में शराब ठेके को लेकर आपस में विवाद चल रहा था। वे महेश को पकड़ कर दुगोली में ले गए थे। वहां पर लाठी व डंडों से पीट-पीट कर उसकी हत्या कर दी। मृतक के भाई लक्ष्मण पुत्र ईश्वरलाल ने हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। सदर पुलिस ने मामले की जांच करते हुए प्रहलादराम पुत्र ज्ञानाराम निवासी दुगोली, सुभाष कुमार पुत्र भगवान सिंह निवासी रामपुरा व विद्याधर पुत्र बजरंगलाल निवासी दुगोली को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस जगदीश को दो दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है।
Read More :
एक साल पहले ही हुई थी शादी, दर्दनाक हादसे में चली गई 5 बहनों के इकलौते भाई की जान[MORE_ADVERTISE1]

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -