- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsअस्पताल से छुट्टी के बाद मरीज के साथ लौट रहा था परिवार,...

अस्पताल से छुट्टी के बाद मरीज के साथ लौट रहा था परिवार, बीच रास्ते ट्रोले में घुसी एंबुलेंस, मौत

- Advertisement -

सीकर।One Died in Road Accident: सीकर जिले के रींगस में शनिवार को ट्रोले व एंबुलेंस ( Ambulance Truck Collision ) की जबरदस्त टक्कर में एक जने की मौत हो गई। वहीं 4 लोग घायल हो गए। जिसमें तीन को गंभीर हालत में जयपुर रेफर किया गया है। हादसा इतना भीषण था कि एक की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 52 आज एक तेज रफ्तार एंबुलेंस ट्रोले में जा घुसी। हादसे में एंबुलेंस सवार एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई वहीं एंबुलेंस सवार चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को रींगस कस्बे के जेडी हॉस्पिटल व राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर तीन लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रेफर कर दिया गया। पुलिस के अनुसार एंबुलेंस सवार लोग अपने परिजन को जयपुर से इलाज के बाद छुट्टी दिलवा कर वापस रावतसर हनुमानगढ़ लौट रहे थे। इसी दौरान एनएच 52 पर रीको के पास हादसा हो गया। पुलिस ने मृतक के शव को रींगस सीएचसी की मोर्चरी में रखवाया है। जिसका परिजनों के आने पर पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
Read More :
महिला को 7 लोगों ने बनाया हवस का शिकार, एक ने कमरे में बाकी ने चलती कार में किया रेप
घर पहुंचने से पहले ही हो गया हादसाजानकारी के अनुसार परिवार अपने परिजन को जयपुर के अस्पताल से छुट्टी के बाद लेकर लौट रहे थे। घर पहुंचते उससे पहले ही उनकी एंबुलेंस ट्रोले में जा घुसी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -