- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsपांच दिन बाद फिर लौटेगी आंधी व बरसात, 40 डिग्री के पास...

पांच दिन बाद फिर लौटेगी आंधी व बरसात, 40 डिग्री के पास पहुंचा पारा

- Advertisement -

सीकर. राजस्थान सहित उत्तर भारत में आंधी व बरसात का दौर फिर देखने को मिल सकता है। एक नए पश्चिम विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से ऐसा होगा। जो मौसम विभाग के अनुसार 30 अप्रेल से सक्रिय होगा। विभाग के अनुसार इसका असर मई के पहले सप्ताह में रहेगा। जिससे अंचल के कई इलाकों में फिर से आंधी व बरसात देखने को मिल सकती है। इससे पहले शेखावाटी में तापमान में बढ़ोत्तरी का दौर सोमवार को भी जारी रहा। फतेहपुर के कृषि अनुसंधान केंद्र में यह 39.6 डिग्री तक पहुंच गया।
पांच दिन शुष्क रहेगा मौसममौसम विभाग के अनुसार इससे पहले पांच दिन तक यानी 30 अप्रैल तक मौसम शुष्क रहेगा। वातावरण में नमी की कमी होने की वजह से तापमान में बढ़ोत्तरी व तेज गर्मी का असर रहेगा। हालांकि पश्चिम विक्षोभ सक्रिय होने से तापमान में फिर गिरावट दर्ज होगी।
39.6 डिग्री पहुंचा तापमानइधर, शेखावाटी में चार दिन पहले थमे आंधी व बरसात का असर भी थम गया है। जिससे तापमान में फिर बढ़ोत्तरी शुरू हो गई है। फतेहपुर कृषि अनुसंधान केन्द्र पर सोमवार को अधिकतम तापमान फिर 39.6 डिग्री तक पहुंच गया। हालांकि न्यूनतम तापमान अब भी 12.6 डिग्री दर्ज हुआ। इधर, सीकर में न्यूनतम तापमान 12.4 तथा चूरू में न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री दर्ज हुआ। 30 अप्रेल को सक्रिय होगा नया विक्षोभमौसम केन्द्र जयपुर के आरएस शर्मा ने बताया कि प्रदेश में आगामी 5 दिनों तक मौसम मुख्यत शुष्क रहेगा। आगामी 72 घंटों के दौरान न्यूनतम और अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है। 30 अप्रैल से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मई के प्रथम सप्ताह में आंधी और बारिश की गतिविधियों में एक बार बढ़ोत्तरी होगी।
अगेती बिजाई के लिए सही मौसममौसम में आ रहा बदलाव अंचल में अगेती बिजाई के लिए फायदेमंद साबित हो रहा है। कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि अधिकतम तापमान के बढऩे और लू चलने से पौध को नुकसान होता है। इससे पौधे का जमाव सही नहीं हो पाता। वे उगने के साथ ही वे झुलस भी जाते हैं। मगर तापमान के ज्यादा नहीं बढऩे से फसल का अच्छे से जमाव हो रहा है।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -