- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsआखिर रामगढ़ के सैकड़ों महिला पुरुषों को क्यों आना पड़ा जिला मुख्यालय,...

आखिर रामगढ़ के सैकड़ों महिला पुरुषों को क्यों आना पड़ा जिला मुख्यालय, जाने क्या है मामला

- Advertisement -

सीकर.
रामगढ़ सेठान में युवक की हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने एसपी आफिस पर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने नारेबाजी करते हुए निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है। एएसपी सीकर देवेंद्र कुमार ने उन्हें जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर सही जांच कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि हत्या के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। मामले की जांच कर अन्य आरोपियों की तलाश की जाएगी। रामगढ सेठान से दर्जनों महिलाएं व पुरूष एसपी आफिस पर पहुंचे। उन्होंने हत्या के आरेापियों को गिरफ्तार करने की मांग करते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। रामगढ़ शेखावाटी में रहने वाले नानकराम पुत्र चोथुराम ने बताया कि उसके बेटे महेश कुमार की 12 सितम्बर को चाकुओं से गोद कर हत्या कर दी गई। वह सुबह पांच बजे शौच करने के लिए गया था। तभी सुनसान जगह पर उसे मार दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने दिलीप व रामाकांत को गिरफ्तार कर लिया था। अभी तक रोहन, लोकेश, कृष्ण, पवन, बृजलाल, नरेंद्र व अशोक खुलेआम घूम रहे है। उन्होंने बताया कि आरोपी उन्हें धमकी दे रहे है।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -