- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsआखिर यहां ऐसा क्या मिला जिसके लिए सैकड़ों लोग पहुंच गए

आखिर यहां ऐसा क्या मिला जिसके लिए सैकड़ों लोग पहुंच गए

- Advertisement -

रींगस. कस्बे के आनासागर में पिछल दो दशक से डाले जा रहे कचरे से पॉलिथिन को हटाने के लिए बुधवार को स्वच्छता ही सेवा है कार्यक्रम के तहत श्रमदान किया गया। श्रमदान कार्यक्रम की शुरुआत अधिशाषी अधिकारी ममता चौधरी, न्यायिक मजिस्ट्रेट सीमा करोल, पालिकाध्यक्ष बाबूलाल कुमावत ने आनासागर में पॉलिथिन कचरे को एकत्रित करके अभियान की शुरुआत की। कार्यक्रम में आरम्भ मानव सेवा संस्थान, स्टार एकता ग्रुप, युवा विकास मंच, नव युवक मण्डल रींगस, सीसीए शिक्षण संस्थान, भारतीय शिक्षण संस्थान, राआउमा विद्यालय व कृष्णा एकेडमी के स्वंय सेवकों ने अपनी सेवाएं देकर 49 बोरे पॉलिथिन एकत्रित किया। सभी स्वयं सेवकों को संक्रमण से बचाने के लिए आरंभ मानव सेवा संस्थान द्वारा मास्क व दस्ताने उपलब्ध करवाये गए। इस दौरान पार्षद अशोक कुमावत, विष्णु गंगावत, अमित शर्मा, खेमराज धाबाई, मुकेश कुमावत, श्रवण वर्मा, राकेश शर्मा, मंगलचन्द कुमावत, सुभाष यादव, मालीराम खरेशिया, नितिन त्रिपाठी, राजू बधालका, रघुवीर तिवाड़ी, गोविन्द शर्मा, सहित नगरपालिका स्टाफ व कस्बे के सैकड़ों लोग मौजूद रहे। वार्ड आठ आनासागर कॉलोनी के लोगों ने राजस्थान पत्रिका द्वारा आनासागर की गंदगी के मुद्दे को बार बार उठाने पर आभार जताया। गौरतलब है कि पार्षद अखिलेश भातरा द्वारा बोर्ड बैठक में मुद्दा उठाने व राजस्थान पत्रिका द्वारा आनासागर की गंदगी को लेकर समाचार प्रकाशित करने के बाद पालिका ने सिमारला मोड़ के पास डंपिंग यार्ड बनवाकर आनासागर में कचरा डलना बंद करवाया था। वार्ड के लोगों ने अभियान में शामिल होकर श्रमदान भी किया।चला. ग्राम गुहाला की विवेकानंद शिक्षण संस्थान में प्रधानाचार्य तेजपाल सैनी की अध्यक्षता में विद्यार्थियों ने अहिंसा के मार्ग पर चलने का आव्हान किया। उधर चला के सरकारी स्कूलों में भी कार्यक्रम हुए। रींगस. कस्बे के श्रीतेजल पीजी महिला महाविद्यालय में महात्मा गांधी जयंती व लाल बहादुर शास्त्री जयंती मनाई गई। संस्थान सचिव बाबूलाल यादव ने महाविद्यालय की बालिकाओं से राष्ट्रपिता के पद चिन्हों पर चलने की अपील की। बीपीएस शिक्षण संस्थान में प्रतियोगिताएं हुई। एक्सीलेंस एकेडमी स्कूल पॉलीथिन मुक्त रींगस बनाने के लिए जागरूकता रैली निकाली गई। इंटक जिलाध्यक्ष रणवीर लाखनी के नेतृत्व में सरकारी अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किए गए। सीसीए शिक्षण संस्थान, महला रेजीडेंशियल स्कूल, राआउमा विद्यालय सहित सभी शिक्षण संस्थाओं में महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जयंती मनाई गई।अजीतगढ़. डाकघर के सामने डाक कर्मचारियों ने डाकघर परिसर एवं डाक घर के सामने पोस्ट मास्टर सरदार मल यादव के नेतृत्व में गांधी जयंती पर साफ सफाई की। इस अवसर पर पोस्टमैन महेंद्र सैनी, गोपाल मीणा आदि थे।बावड़ी. ग्राम पंचायत लाखनी में के.आर ग्लोबन सैकडरी स्कूल व के.आर महाविद्यालय लाखनी में महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती मनाई गई।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -