- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsशादी के 9 दिन बाद पीहर आई युवती ने प्रेमी के साथ...

शादी के 9 दिन बाद पीहर आई युवती ने प्रेमी के साथ की आत्महत्या

- Advertisement -

(Boyfriend girlfriend commits suicide in Sikar) सीकर. राजस्थान के सीकर जिले के नेछवा थाना इलाके के गांव कृपाराम की ढाणी की रोही में आज एक युवक व युवती ने फांसी के फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली। मृतक गांव का सुरेश नायक (21) पुत्र बनवारी लाल नायक तथा पूजा (20) पुत्री प्रभाती लाल मेघवाल है। जिनके फंदे से लटके शव मिलने के बाद गांव में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पर मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। नेछवा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। जिसने घटना स्थल का मुआयना कर दोनों के शवों को पेड़ से नीचे उतरवाया। इसके बाद दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए नेछवा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में भिजवाये गए। जहां दोनों के पोस्टमार्टम की कवायद की गई। प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
9 दिन पहले हुई थी शादी जानकारी के अनुसार मृतक पूजा की शादी 9 दिन पहले ही कहीं ओर कर दी गई थी। शादी के बाद पूजा शनिवार को ही अपने पीहर आई थी। रात करीब 12 बजे वह घर से निकल गई थी। वहीं, सुरेश भी घर से गायब हो गया था। ऐसे दोनों के परिजन उनकी तलाश कर रहे थे। इसी बीच कृपाराम की ढाणी की रोही में दोनों के शव पेड़ से लटके हुए मिले। जिसकी सूचना पर गांव के काफी लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर पुलिस भी कुछ देर में ही मौके पर पहुंच गई। जिसने नजदीकी लोगों की मदद से दोनों के शव पेड़ से उतरवाए।
नहीं मिला सुसाइड नोटमामले को प्रेम प्रसंग का माना व बताया जा रहा है। पुलिस को घटना स्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मौका मुआयना करने के साथ पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शियों व मृतकों के परिजनों से पूछताछ के आधार पर मामले की जांच शुरू की है।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -