- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsनाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ के आरोपी को भेजा जेल

नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ के आरोपी को भेजा जेल

- Advertisement -

सीकर. जिले के ग्रामीण क्षेत्र में तीन दिन पहले स्कूल से घर लौट रही नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ करने के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके दो साथी अभी भी फरार चल रहे हैं। थानाधिकारी ने बताया कि आरोपी को रविवार सुबह न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेजने के आदेश दिए गए। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को नाबालिग छात्रा स्कूल से घर लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में बाइक सवार तीन युवकों ने उसके साथ छेड़छाड़ की। बचाव करने आए छात्रा के पुलिस कांस्टेबल पिता के साथ भी आरोपी युवक के परिजनों ने मारपीट की तथा जीप चढ़ाने का प्रयास किया था। घटना को लेकर दोनों पक्षों ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया। थानाधिकारी ने बताया कि दूसरे पक्ष ने भी आरोपी युवक के साथ मारपीट व अपहरण करने की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही हैं, फरार चल रहे दोनों आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -