- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsरॉयल्टी नाका से कर्मचारी का अपहरण करने का आरोपी गिरफ्तार

रॉयल्टी नाका से कर्मचारी का अपहरण करने का आरोपी गिरफ्तार

- Advertisement -

सीकर. सीकर राजस्थान के सीकर जिला के नीमकाथाना समीपवर्ती जीर की चौकी पर 6 माह पहले रात को रॉयल्टी नाका पर कर्मचारियों के साथ मारपीट कर एक कर्मचारी का अपहरण करने के मामले में सदर थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। सदर थानाधिकारी लाल सिंह ने बताया कि जोधपुर निवासी पीडि़त रामसिंह पुत्र माधोसिंह राजपूत ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि उनकी गलैक्सी एंड रॉयल्टीज के नाम से ठेका है। नाके पर रात को गाडिय़ों में सवार होकर आए बदमाशों ने कर्मचारियों के साथ मारपीट की तथा नकदी लूटकर एक कर्मचारी का अपहरण कर ले गए। मामले में पुलिस ने जांच करते हुए मंगलवार को झिराणा पुराना टोल बूथ निवासी राजेश कुमार स्वामी उर्फ भांजा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी फाइनेंस की गाड़ी को खुर्द बुर्द करने के मामले में भी वांछित चल रहा है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -