- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsसीएम गहलोत पर एबीवीपी के प्रांत संगठन मंत्री ने दिया विवादित बयान

सीएम गहलोत पर एबीवीपी के प्रांत संगठन मंत्री ने दिया विवादित बयान

- Advertisement -

सीकर. राजकीय कल्याण संस्कृत कॉलेज के छात्रसंघ कार्यालय के उद्घाटन में एबीवीपी के प्रांत संगठन मंत्री ने मुख्यमंत्री के कानून लागू नहीं होने देने के बयान को शर्मसार करने वाला बताया। प्रांत संगठन मंत्री का कहना है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एक बहुत गलत बयान पूरे प्रदेश में दे रहे है कि वो इस कानून को लागू नहीं होने देंगे। तो मुझे लगता है शायद या तो वो पढ़े लिखे मूर्ख व्यक्ति है। क्योंकि यह कानून देश की लोकसभा में पास हुआ है। देश का संविधान यह कहता है कि यह कानून जब वहां लागू हो चुका है, तो कोई भी राज्य इसे रोक नहीं सकता है। यह केंद्र के क्रमांक सात का विषय है।पोस्टर विमोचन को बताया काबिले तारीफनागरिकता संशोधन कानून से नागरिकता मिलेगी। देश के नागरिकों पर यह कानून लागू ही नहीं होता है। आज एबीवीपी सीकर इकाई ने पोस्टर विमोचन करके सीएए के समर्थन में जो जनजागरण अभियान चलाया है, वह तारीफे काबिल है, हमें जिम्मेदारी लेनी पड़ेगी। इस कानून से देश ने शरणार्थियों को नागरिकता मिलेगी। आज जोगेंद्र नाथ मंडल को पढि़ए। हमे आज आगे बढकऱ देशभर में जनजागरण फैलाना होगा। राजस्थान के मुख्यमंत्री कहते है, कि कानून लागू नहीं होने दूंगा। भारत की स्थिति रूस जैसी हो जाएगी। बड़ा शर्मशार बयान है।जनप्रतिनिधियों के बिच संपन्न हुआ समारोहसमारोह में पहुंचे भाजपा के कई जनप्रतिनिधि समारोह की अध्यक्षता पूर्व विधायक रतन लाल जलधारी, मुख्य अतिथि पूर्व यूआइटी चैयरमेन हरिराम रणवां उपस्थित रहे। कार्यक्रम का प्रारंभ महाविद्यालय प्राचार्य ने स्वागत भाषण से किया। भाजपा जिलाध्यक्ष इंदिरा चौधरी एवं पूर्व यूआइटी चैयरमेन हरिराम रणवां ने उद्बोधन दिया। कार्यक्रम में विजयपाल बगडिय़ा, मदन जांगिड़, भाजयुमों के रतन लाल सैनी, नितिश चौधरी, रूचि चौधरी, भावना शर्मा, विजय शर्मा, राजकुमार, तेजप्रकाश, मनोज, राजेश दादिया आदि मौजूद थे।देश की बदल रही परिस्थितियांकार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रांत संगठन मंत्री ने कहा आज देश की परिस्थितियां बदल रही है। सेना सीज फायर के आर्डर नहीं मिलते थे। आज सेना सीमा के अंदर तक जाकर घुसपैठियों व पाक सेना को जवाब देकर आती है। तो विश्वशक्ति अमेरिका का राष्ट्रपति भारत के प्रधानमंत्री का स्वागत करता दिखाई देता है। देश के कानून में छोटा सा परिवर्तन किया तो देश में घुसपैठिए डर गए है। लेकिन वातावरण ऐसा बनाया जा रहा है कि मुस्लिमों को देश से निकालेंगे। लेकिन सही बात यह है किसी भी देशवासी चाहे व हिंदु या मुस्लिम तो उसे डरने की जरूरत नहीं है। यह बिल सिर्फ नागरिकता देता है। राम जन्म भूमी फैसले को पूरे देश ने स्वीकारा, लेकिन टुकड़े-टुकड़े गैंग की दाल नहीं गली। धारा 370 हटाने को पूरे देश ने स्वीकारा। सीएए के विरोध में कांग्रेस रैली करती है, बड़ी दुर्भाग्य की बात है। आज कांग्रेस का परिवार खत्म हो रहा है। जेएनयू, जामिया विवि में सुनियोजित कार्यक्रम कर रहे है।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -