- Advertisement -
HomeNewsAajkal Bharatनाबालिग युवती काे चाय में नशा देकर दुष्कर्म किया और अश्लील क्लिप...

नाबालिग युवती काे चाय में नशा देकर दुष्कर्म किया और अश्लील क्लिप बनाई

- Advertisement -

Aajkal Rajasthan News / देशनोक

नाबालिग युवती काे चाय में नशा देकर उसके साथ दुष्कर्म और अश्लील क्लिप बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। युवती के पिता की ओर से देशनाेक थाना पुलिस काे दी गई रिपाेर्ट में बताया गया है कि गजानंद भार्गव उसके साथ हाेटल में काम करता था। इसलिए 2017 से उसका घर आना-जाना था। करीब एक साल पूर्व उसकी नाबालिग पुत्री घर में अकेली थी। इस दाैरान गजानंद वहां पहुंचा और पुत्री काे चाय बनाने के लिए कहा। चुपके से उसने चाय में नशीला पदार्थ मिला दिया जिसे पीने पर युवती बेहाेश हाे गई। गजानंद ने उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील क्लिप बना ली। बाद में युवती काे अश्लील क्लिप सार्वजनिक करने की धमकी देकर शाेषण करता रहा है। उसने पीछा छुड़ाने की शर्त रखी कि उसके खिलाफ काेई कार्यवाही नहीं हाेने चाहिए। इसके लिए गजानंद सात जुलाई, 19 काे युवती और उसकी मां काे बीकानेर में काेर्ट परिसर ले गया और वहां स्टांप पेपर पर साइन करवा लिए। बाद में भी वह युवती काे परेशान करता रहा।

एसएचओ अनाेपसिंह ने बताया कि पाेक्साे एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। युवती काे शुक्रवार काे मेडिकल मुअायना करवाया जाएगा। अभियुक्त फरार है जिसकी तलाश की जा रही है।

देशनाेक पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज, अभियुक्त फरार

Read Latest Aajkal Rajasthan Hindi News Today

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -