- Advertisement -
HomeNewsAajkal Bharatपुस्तकालयाध्यक्ष ग्रेड तृतीय सीधी भर्ती परीक्षा 2019 : अजमेर में 29 को...

पुस्तकालयाध्यक्ष ग्रेड तृतीय सीधी भर्ती परीक्षा 2019 : अजमेर में 29 को होगी परीक्षा

- Advertisement -

Aajkal Rajasthan राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से पुस्तकालयाध्यक्ष ग्रेड तृतीय सीधी भर्ती परीक्षा -2019 का आयाेजन 29 दिसंबर को किया जाएगा।

इस परीक्षा के लिए अजमेर में 56 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिला प्रशासन की ओर से परीक्षा आयोजन की तैयारियां जारी हैं। पुस्तकालयाध्यक्ष 700 पदों पर भर्ती की जानी है।

बोर्ड की ओर से अजमेर समेत प्रदेश के विभिन्न जिलों में इस परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। अजमेर में 56 परीक्षा केंद्रों पर 21 हजार अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र जारी किए जा चुके हैं।

बोर्ड की वेबसाइट से अभ्यर्थी प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। इस परीक्षा का आयोजन सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक एक ही पारी में होगा। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों पर निर्धारित समय से एक घंटा पूर्व पहुंचने के लिए कहा गया है।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -