सीकर. Married Woman Suicide : उद्योगनगर इलाके में एक विवाहिता ने पंखे के कुंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस ने विवाहिता के शव को पंखे से उतार कर अस्पताल पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। एएसआई प्रभू सिंह ने बताया कि अमीता पत्नी रघुवीर सिंह एक निजी स्कूल के पास किराए के मकान में रहते थे।
Read More :
एक साल पहले ही हुई थी शादी, दर्दनाक हादसे में चली गई 5 बहनों के इकलौते भाई की जान
बुधवार सुबह कमरे में पंखे के कुंडे से फंदा लगा अमीता ने सुसाइड कर लिया। उन्होंने बताया कि वह एक दिन पहले गांव से वापस लौट कर आए थे। उन्होंने बताया कि सुबह रघुवीर काम पर चला गया। वह निजी कोचिंग में पढ़ाते है। सुबह करीब 10 बजे उन्होंने घर पर तीन बार फोन किया। घर पर किसी ने फोन रिसीव नहीं किया। इसके बाद वे तुरंत घर पर पहुंचे। घर पर पहुंच देखा तो पत्नी फंदे से लटकी मिली। घर पर उनका बेटा भी नहीं था। उन्होंने ससुर व अन्य परिजनों को घटना के बारे में जानकारी दी। जांच में पता लगा कि वह दीपावली पर गांव गए थे। उसके बाद पत्नी पीहर चली गई थी। वहां से वह एक दिन पहले ही लौट कर आए थे।
Read More :
भाई के हत्यारे भाई और उसकी मां सहित चार गिरफ्तार, सिर पर गोली मारकर की थी हत्या[MORE_ADVERTISE1]
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -