- Advertisement -
HomeNewsनेता फीता काटे तो मिले जनता को सुविधा

नेता फीता काटे तो मिले जनता को सुविधा

- Advertisement -

जोधपुर. लाखों रुपए खर्च किए और शहर की जनता के लिए सुविधाओं का निर्माण हुआ। स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए दौड़ भी शुरू हो चुकी है। लेकिन जनता की इन सुविधाओं का निर्माण नेताओं के फीता नहीं काटने के कारण अटका हुआ है।सरदारपुरा क्षेत्र में गांधी मैदान परिसर में नगर निगम की अंडरग्राउंड पार्र्किंग के दोनों ओर आधुनिक तकनीक से शौचालय बनाए गए हैं। लेकिन ये बनने के बाद से ही ताले में कैद हैं। जबकि गांधी मैदान परिसर में लगातार धार्मिक आयोजन व पार्र्किंग के लिए आने वाले लोगों को परेशानी होती है। इन शौचालयों में किसी प्रकार का कार्य भी पेडिंग नहीं है। खास बात यह है कि जिस ठेका फर्म ने इसे बनाया है उसे ही इसका संचालन करना है। लेकिन फिर भी निगम की हरी झंडी का इंतजार है।
इनका कहना…शौचालय का निर्माण अभी कुछ दिन पहले ही पूरा हुआ है। दो-तीन दिन में इसको शुरू करवा देंगे।
– सुधीर माथुर, अधिशासी अभियंता, नगर निगम जोधपुर।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -