- Advertisement -
HomeNewsAajkal Bharatजम्मू और कश्मीर तथा लद्दाख अब दो नये केंद्र शासित प्रदेश बने।

जम्मू और कश्मीर तथा लद्दाख अब दो नये केंद्र शासित प्रदेश बने।

- Advertisement -

आजकलराजस्थान / नई दिल्ली

जम्मू-कश्मीर को लेकर मोदी सरकार ने ऐतिहासिक कदम उठा दिया है।सरकार ने धारा 370 के 2 उपबन्धों को हटा दिया है। जम्मू-कश्मीर अब एक केंद्र शासित प्रदेश बन गया है। साथ ही घाटी को धारा 370 के जरिए जो विशेषाधिकार मिले हुए थे, वह भी खत्म हो गए हैं।

इसके अलावा केंद्र सरकार ने लद्दाख को जम्मू-कश्मीर से अलग कर दिया है, यानी लद्दाख अब एक अलग केंद्र शासित प्रदेश होगा।भारत में अब कुल 9 केंद्र शासित प्रदेश हो गये हैं।

जम्मू-कश्मीर के बारे में केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. इसका एलान सोमवार को गृहमंत्री अमित शाह ने किया. उन्होंने इस बारे में विधेयक पेश किया, जिसमें संविधान के अनुच्छेद 370 के खंड 1 के सिवाय सभी खंडों को रद्द करने की सिफारिश की गयी है.

राष्ट्रपति ने दी मंजूरी-गैजेट देखने के लिए यहां क्लिक करें

भारत के 9 केंद्र शासित प्रदेश है

केन्द्र शासित प्रदेश या संघ-राज्यक्षेत्र या संघक्षेत्र भारतके संघीय प्रशासनिक ढाँचे की एक उप-राष्ट्रीय प्रशासनिक इकाई है। भारत के राज्यों की अपनी चुनी हुई सरकारें होती हैं, लेकिन केन्द्र शासित प्रदेशों में सीधे-सीधे भारत सरकारका शासन होता है; भारत का राष्ट्रपति हर केन्द्र शासित प्रदेश का एक सरकारी प्रशासक या उप राज्यपाल नामित करता है।

२०१० में, देश सात केन्द्र शासित प्रदेश हैं। भारत की राजधानी नई दिल्ली जो कि दिल्ली नामक केन्द्र शासित प्रदेश भी था और पुदुचेरी को आंशिक राज्य का दर्जा दे दिया गया है। दिल्ली को [[राष्ट्रीय राजधानी प्रदेश]1992] के तौर पर पुनः परिभाषित किया गया है। दिल्ली व पुदुचेरी दोनो की अपनी चयनित विधानसभा, मंत्रिमंडल व कार्यपालिका है, लेकिन उनकी शक्तियाँ सीमित हैं – उनके कुछ कानून भारत के राष्ट्रपति के “विचार और स्वीकृति” मिलने पर ही लागू हो सकते हैं। जम्मू कश्मीर विधानसभा सभा वाला केंद्र शासित प्रदेश हैं लेकिन लद्दाख बिना विधानसभा वाला केंद्र शासित प्रदेश है जम्मू कश्मीर में धारा 370 व 35a के हटाने के बाद जम्मू कश्मीर राज्य का पुनर्गठन करके जम्मू कश्मीर व लद्दाख दोनों को केंद्र शासित प्रदेश बना दिया गया है इसमें भारत मैं सभी राज्यों के कानून लागू होते हैं वही कानून जम्मू कश्मीर लद्दाख में लागू होंगे यह फैसला 10अगस्त 2019 को राज्यसभा में व 11 अगस्त 2019 को लोकसभा में पारित कर राष्ट्रपति के पास भेजा गया वह राष्ट्रपति द्वारा इस पर हस्ताक्षर कर लागू किया गया

भारत में वर्तमान में ये 9 केन्द्र शासित क्षेत्र हैं:

  • 1,अण्डमान और निकोबार द्वीपसमूह
  • 2,चण्डीगढ़
  • 3,दादरा और नगर हवेली
  • 4,दमन और दीऊ
  • 5,लक्षद्वीप
  • 6,पुदुचेरी
  • 7,जम्मू-कश्मीर
  • 8,लद्दाख
  • 9,दिल्ली -यह भारत की राजधानी भी है

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -