- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsमंत्री मेघवाल ने बाबा साहेब को रास्ते में अर्पित की पुष्पांजलि, जगह...

मंत्री मेघवाल ने बाबा साहेब को रास्ते में अर्पित की पुष्पांजलि, जगह जगह मनाया संविधान दिवस

- Advertisement -

सीकर. राजस्थान के सीकर जिले में शुक्रवार को संविधान दिवस पर कई आयोजन हुए। कलक्ट्रेट से लेकर अंबेडकर सर्किल तथा शिक्षण संस्थाओं से लेकर विभिन्न विभागों तक में संविधान के पालन का संकल्प लिया गया। इस बीच आपदा प्रबंधन व प्रशासनिक सुधार मंत्री गोविंद लाल मेघवाल ने बीकानेर जाते समय रास्ते में फतेहपुर में संविधान दिवस मनाया। यहां कोतवाली तिराहे पर स्थित बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा पर उन्होंने पुष्प अर्पित कर संविधान दिवस मनाया। संविधान की संकल्पना को साकार करने के संकल्प के साथ जय भीम के नारे भी लगाए। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज का दिन भारतीय लोकतंत्र के लिए सबसे महत्वपूर्ण दिन है। क्योंकि इस दिन स्वतंत्रता, समानता व मत के अधिकार देने वाले संविधान की स्वीकृति के साथ प्रजातंत्र केा मजबूती मिली। इस दिन से ही असमानता खत्म करने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में मुलचंद गारिण्डा, पार्षद धमेन्द्र महिचा, भगवान सिंह, प्रभु सिंह, सुरेन्द्र महिचा, पार्षद छोटेलाल महिचा मौजूद रहे। उधर रब्बानी फार्म हाउस पर विधायक हाकम अली खां ने मेघवाल का 51 किलो की माला पहनकार स्वागत किया। इस दौरान पालिकाध्यक्ष मुश्ताक नजमी, विधाधर गोदारा, पार्षद अब्दुल सलाम व गुलाम रब्बानी सहित कई कांग्रेसी मौजूद रहे।
कलेक्ट्रेट में कर्मचारियों ने ली शपथ संविधान दिवस के उपलक्ष्य में कलेक्ट्रेट स्थित गांधी प्रतिमा के सामने शपथ ग्रहण समारोह हुआ। जिसमें एडीएम धारा सिंह मीणा की अगुआई में कर्मचारियों ने संविधान की प्रस्तावना का वाचन करते हुए उसके पालन की शपथ ली। इस दौरान एडीएम मीणा ने संविधान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए प्रजातंत्र की रक्षा व देश के विकास के लिए संविधान की मर्यादा को बनाए रखने की बात कही।
अंबेडकर सर्किल पर मनाया संविधान दिवस इसी तरह अंबेडकर सर्किल पर भाजपा एससी मोर्चा की ओर से संविधान दिवस मनाया गया। जिसमें धोद के पूर्व विधायक गोरधन वर्मा ने कार्यकर्ताओं को संविधान के सम्मान व पालन का संकल्प दिलाया। इस दौरान जिलाध्यक्ष महेश कुमार पालडी, जिला मंत्री बाबूलाल हलदुनिया, रविंद्र गहलोत सहित कई भाजपाई मौजूद रहे।
मानव श्रृंखला बनाकर दिया जागरूकता का संदेश दिया
धोद.धोद कस्बे में एमएम पब्लिक उच्च माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को संविधान दिवस पर मानव श्रृंखला से संविधान बनाकर जागरूकता का संदेश दिया गया। गरिमा पारासर ने बच्चों को संविधान की शपथ दिलाई। इस मोके पर संस्था प्रधान जीएल पारासर ने विद्यार्थियों को संविधान की उद्देशिका व कर्तव्यों के बारे में बताया । बच्चों ने संविधान से जुड़ी प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम में जोधाराम, गिरधारी लाल, मनोज कुमार सहित स्कूल स्टॉफ मौजूद रहे।
लाखनी में की बुद्ध वंदनाबावड़ी। ग्राम पंचायत लाखनी में संविधान दिवस मनाया गया। बाबा साहेब डॉ. बीआर अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। साथ ही बुद्ध वंदना की गई। इस अवसर पर श्यामलाल मेघवाल, रामनिवास राजोरिया, अतुल जाटावत, अखिल भारतीय बलाई महासभा जिलाध्यक्ष सुभाष मंडुस्या आदि मौजूद रहे।
फतेहपुर. संविधान दिवस पर कांग्रेस नेता सुरेन्द्र महिचा ने जनप्रतिनिधियों व प्रशासनिक अधिकारियों को संविधान की पुस्तक भेंट कर संविधान दिवस मनाया। इस अवसर पर विधायक हाकम अली व पालिका अध्यक्ष मुस्ताक अहमद नजमी सहित प्रशासनिक अधिकारियों को बुक भेंट की गई। संविधान दिवस पर भारतीय संविधान की मूल प्रस्तावना को पढ़ा गया औंर संविधान के विचारों एवं मूल्यों को बरकरार रखने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में प्रदेश युवा कांग्रेस के आकाश झाझड़ा, सामाजिक कार्यकर्ता महेन्द्र निरंकारी, छात्र नेता रामस्वरूप महिचा, धर्मेन्द्र महिचा, पार्षद छोटेलाल महिचा आदि थे।
स्कूल में मनाया संविधान दिवस
अजीतगढ़. कस्बे के राउमावि में शुक्रवार को कार्यवाहक प्रधानाचार्य मदन लाल सैनी की अध्यक्षता में संविधान दिवस मनाया। इस अवसर पर वक्ताओं ने संविधान के बारे में बताया। इस कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने किया। यह जानकारी विद्यालय मीडिया प्रभारी सुभाष चंद्र स्वामी ने दी।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -