- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsVIDEO: कोविड अस्पताल में चिकित्सक ने बनाया वीडियो, स्टाफ हाथ जोड़कर लगाता...

VIDEO: कोविड अस्पताल में चिकित्सक ने बनाया वीडियो, स्टाफ हाथ जोड़कर लगाता रहा गुहार

- Advertisement -

सीकर. राजस्थान के सीकर जिले का सांवली कोविड अस्पताल फिर विवादों में है। यहां एक तिमारदार चिकित्सक का वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें वह मरीजों की सार-संभाल व समय पर उपचार नहीं मिलने की बात कहते हुए अस्पतालकर्मियों से जिरह कर रहा है। वीडियो में वह मरीज को दोपहर एक बजे भर्ती करने के बाद पांच बजे तक भी उपचार नहीं मिलने की बात कह रहा है। खुद को स्टाफ में बताते हुए मरीज की फाइल की मांग करते हुए उपचार भी पूछ रहा है। जबकि विजेन्द्र व सुरेश नाम बताने वाले अस्पतालकर्मी रिपोर्टिंग करने, पांच बजे बाद इंजेक्शन लगाने तो कभी पीपीई किट पहनकर वार्ड में पहुंचने की बात कह रहें हैं। स्टाफ में होने का हवाला देते हुए अस्पतालकर्मी हाथ जोड़कर वीडियो नहीं बनाने की गुहार भी लगा रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद एक बार फिर जिले का सबसे बड़ा कोविड अस्पताल सवालों व विवादों से घिर गया है।
बाहर से दवा लाकर किया उपचारवीडियो वायरल करने वाला दूजोद निवासी महेन्द्र साईं हैं। जो हालिया सीएचओ भर्ती में चयनित चिकित्सक है। महेन्द्र ने पत्रिका को बताया कि उनके रिश्तेदार को शनिवार दोपहर एक बजे कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिन्हें समय पर उपचार नहीं मिलने पर उन्होंने फोन कर बुलाया। वहां पहुंचने पर मरीजों के वार्ड में स्टाफ के समय पर उपचार नहीं देने की बात सामने आई। इस पर चिकित्सक व नर्सिंगकर्मियों से बात की। जो अलग अलग बहाने बनाते रहे। महेन्द्र ने बताया कि मरीज को उपचार नहीं मिलने पर उन्होंने किसी बाहरी चिकित्सक से सलाह लेकर बाहर से दवा लाकर दी। वीडियो बनाने के बाद वायरल होने के दबाव में स्टाफ ने बाद में मरीजों को संभाला।
तिमारदार ही करते हैं सारा काममहेन्द्र का आरोप है कि सांवली कोविड अस्पताल में हर मरीज समय पर सार संभाल की परेशानी से जूझ रहा है। अस्पताल में आने पर स्टाफ तिमारदारों को ही खाली बेड ढूंढकर उस पर मरीज को सुलाने व ऑक्सीजन सिलेंडर लाकर उसे लगाने व दवा दिलवाने तक का सारा काम करवाते हैं।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -