सीकर. राजस्थान के सीकर शहर में एक पत्नी द्वारा पति की हत्या कर उसका शव पंखे के कुंदे से लटकाने का मामला सामने आया है। मामले में मृतक के भाई ने भाभी के खिलाफ भाई की हत्या का आरोप लगाया है। आरोप ये भी है कि हत्या से पहले पत्नी ने अपनी बहन को स्कूटी लेकर बुलाया और उसकी स्कूटी घर रखकर अपनी स्कूटी में गहने रखकर उसके साथ भिजवा दिए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
ये है मामलासीकर शहर में पिपराली रोड पर शुक्रवार को एक युवक का शव पंखे के कुंदे से लटका मिला। मृतक सुनील कुमावत पुत्र बनवारीलाल निवासी पिपराली रोड था। जिसकी आत्महत्या की सूचना पर उद्योगनगर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को फंदे से उतार कर अस्पताल पहुंचाया। परिजनों व नजदीकी लोगों के मुताबिक मृतक व उसकी पत्नी के बीच अक्सर झगड़े होते थे। मृतक के भाई जितेन्द्र ने उद्योगनगर थाने में भाभी पर ही भाई की हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट भी दी है। घटना के दौरान घर पर पति-पत्नी ही मौजूद थे। घटना से पहले भी दोनों के बीच में कहासुनी की बात सामने आई है।
2012 में हुई थी शादीमृतक सुनील की 2012 में पूजा से शादी हुई थी। वह प्रोपट्री का काम करता था। मृतक के भाई जितेंद्र कुमार ने रिपोर्ट में बताया कि भाभी पूजा रोजाना भाई सुनील के साथ मारपीट करती थी। वह उसे आए दिन परेशान करती थी। दोपहर को भी उनके बीच में विवाद हुआ। उसने सुनील के साथ मारपीट करते हुए उसकी हत्या कर दी। हत्या को आत्महत्या दिखाने के लिए शव को दुपट्टे से फंदा लगाकर पंखे के कुंदे से लटका दिया।
पत्नी ने किया हत्या से इन्कारइधर मामले में पत्नी पूजा का कहना है कि पति के साथ उसकी कहासुनी हुई थी। तब वह घर के बाहर आ गई थी। उस समय घर पर कोई नहीं था। कुछ देर के बाद अंदर गई तो शव लटका हुआ था। तब पड़ोस के लोग भी आ गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बहन के साथ भेज दिए गहनेआरोप है कि पति की हत्या करने के साथ पत्नी पूजा ने अपने गहने भी बहन के साथ भिजवा दिए। इसके लिए उसने बहन को फोन कर बुलाया और अपनी स्कूटी में गहने रखकर उसे दे दी। बहन जो स्कूटी लेकर आई थी वह अपने पास रख ली।
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -