- Advertisement -
HomeRajasthan Newsकेवल बीजेपी नेताओं के अच्छे दिन आए: डॉ. कृष्णा पूनिया कांग्रेस प्रत्याशी...

केवल बीजेपी नेताओं के अच्छे दिन आए: डॉ. कृष्णा पूनिया कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. कृष्णा पूनिया का आमेर विधानसभा में जनसंपर्क

- Advertisement -

जयपुर: पांच साल पहले भाजपा अच्छे दिन का वादा करके सत्ता में आई थी। जनता के अच्छे दिन तो नही आये लेकिन इस दौरान बीजेपी के अच्छे दिन जरूर आ गए। देशभर में इनके आलीशान कार्यालय बन रहे हैं। जनता के पैसों से विदेश घूमने का काम किया जा रहा है। लेकिन इस बार जनता ने भी इन्हें जवाब देने का मन बना लिया है। मोदी सरकार और बीजेपी ने केवल झूठे वादे किए हैं। केंद्र में सरकार आने के बाद कांग्रेस हर गरीब परिवार को सालाना 72000 रुपये देने को प्रतिबद्ध है। क्षेत्र में पानी की समस्या का समाधान मेरी पहली प्रथमिकता होगी। कांग्रेस न्यायपूर्ण विकास में विश्वास करती है। यह न्याय की लड़ाई है। यह बातें जयपुर ग्रामीण लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. कृष्णा पूनिया ने कही।
बुधवार को क्षेत्र के आमेर विधानसभा में जनसम्पर्क के दौरान नांगल सिरस, राजावास, रामपुरा, बगवाड़ा, चौंप सहित कुल 20 ग्राम पंचायतों का दौरा कर उन्होंने जनता से आशीर्वाद लिया और 6 मई को कांग्रेस के पक्ष में वोट करने की अपील की। आमेर में उन्होंने पदयात्रा कर अपना शक्ति प्रदर्शन भी किया। साथ मौजूद सूबे के कृषि मंत्री लालचंद कटारिया ने डॉ. पूनिया के पक्ष में वोट मांगते हुए कहा कि, केंद्र में तानाशाही का शासन है। ऐसी सरकार को हटाने और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए कृष्णा को अधिक से अधिक मतों से विजयी बनाएं।
इस दौरान उनके साथ प्रदेश सरकार में कृषि मंत्री लालचन्द कटारिया, जयपुर जिला प्रमुख मूलचंद मीणा, आमेर से कांग्रेस प्रत्याशी रहे प्रशांत शर्मा, पूर्व जिला पार्षद राजेन्द्र पर्सवाल, नारायण कुलरिया समेत बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -