- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsसर्व समाज प्रतिभा सम्मान समारोह में 675 विद्यार्थी सम्मानित

सर्व समाज प्रतिभा सम्मान समारोह में 675 विद्यार्थी सम्मानित

- Advertisement -

आजकलराजस्थान / मुबारिक अली /फतेहपुर। स्थानीय धोली सती मन्दिर के विशाल सभागार में केटीसी फाउंडेशन की ओर से सर्व समाज प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। फाउंडेशन के महासचिव मुबारिक अली ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष राज की अध्यक्षता में कक्षा 10, 12 में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले, हाफिज, मौलाना आचार्य व खेल क्षेत्र की 675 से अधिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। मुख्य वक्ता सीएलसी निदेशक इंजी. श्रवण चौधरी ने कहा कि अभिभावक प्रतिभावान बच्चों पर ध्यान देकर उन्हें सही राह दिखाएं। उन्होंने कहा कि हम आज जैसे बीज बोएंगे वैसी फसल हमारी आने वाली पीढ़ियां काटेंगे।

मौलाना सद्दाम हुसैन बाड़मेरी व निश्चलनाथ जी महाराज के सानिध्य में आरपीएस कुशाल सिंह, तहसीलदार दमयंती कँवर, आयुर्वेद विश्वविद्यालय जोधपुर के असिस्टेंट प्रॉफेसर डॉ. महेश इंद्रा, कोतवाल उदय सिंह यादव, सीआई आलोक पूनियां, केशवानन्द समूह के निदेशक रामनिवास ढाका, शिक्षाविद शिशुपाल सिंह नारसरा, डॉ. निशु अग्रवाल, पूर्व पालिका अध्यक्ष गफूर खान, डॉ. परवीन, झाबर सिंह बिजारणिया, रेखाराम खीचड़, डॉ. हरिसिंह गोदारा, संजीता ढाका, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अनीता शर्मा, मधु कुमावत, तौफीक खाँ बेसवा, गोरधन सिंह, इस्लाम खाँ, सुल्तान खाँ, असगर खाँ राजास, कप्तान आलम खाँ सरपंच राजास, भैरू सिंह राजपुरोहित, महिला शसक्तीकरण टीम अध्यक्ष अनिता बियाणी, मीनाक्षी परासर सहित गणमान्य लोगों में प्रतिभाओं को सम्मानित किया। रसीद खान ने आभार प्रकट किया। संचालन मुबारिक अली व मनीष शर्मा ने किया।

दो स्कूलों को मिलेंगे कम्प्यूटर:-सरकारी वर्ग में शहीद भँवर सिंहचौधरी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में गैर सरकारी में बालाजी स्कूल नागरदास के सर्वाधिक 100 विद्यार्थी सम्मानित होने पर कम्प्यूटर व ग्रामीण स्कूल फदनपुरा को आरओ भेंट करने की घोषणा की गई।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -