- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsएक रात में गिरा 6.8 डिग्री तापमान, ओलावृष्टि की बढ़ी चिंता..

एक रात में गिरा 6.8 डिग्री तापमान, ओलावृष्टि की बढ़ी चिंता..

- Advertisement -

सीकर. शेखावाटी में बुधवार से बिगड़े मौसम के तेवर आज ओर तीखे हो गए। फतेहपुर में एक ही रात में तापमान 6.8 डिग्री गिरकर 6.2 डिग्री पहुंच गया। वहीं, शीत लहर का प्रकोप भी फिर लौट आया। इससे दिन में भी गर्म कपड़ों में राहत नहीं मिल रही है। हल्की धूप भी बेअसर साबित हो रही है। उस पर मौसम विभाग की बरसात व ओलावृष्टि की चेतावनी अभी ओर डरा रही है। इससे पहले अंचल की सुबह कोहरे से लिपटी नजर आई। जिससे बाहरी इलाकों में लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। वाहन घंटों तक रैंग रैंग कर चलते रहे। सर्दी से बचने के लिए लोग अलाव जलाकर भी जहां- तहां जुगत करते नजर आए। सर्दी से लोगों की दिनचर्या आज भी बदली रही। लोग देर तक रजाई में दुबके रहे, तो दिन में भी भारी गर्म कपड़ों में लदे हैं।
बरसात व ओले की चेतावनी
इधर मौसम विभाग की माने तो अगले 48 घंटे के दौरान प्रदेश में सर्दी का सितम ओर बढ़ सकता है। विभाग के मुताबिक अंचल के कई इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि तक हो सकती है। वहीं ज्यादातर इलाकों में कोहरा छाया रहेगा। ओलावृष्टि की चेतावनी ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -