- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsमोबाइल एप्प से लगी 45 हजार रुपए की चपत

मोबाइल एप्प से लगी 45 हजार रुपए की चपत

- Advertisement -

 
सीकर. शातिर ठग लोगों को ठगने के लिए नए-नए तरीके तलाश कर रहे हैं। ताजा मामला मोबाइल एप डाउनलोड करवाकर ठगी का है। जिसमें ठग ने एनी डेस्क से मोबाइल को हैक कर ठगी कर ली। शातिर ठगों ने एनी डेस्क से खाते की डिटेल लेकर 45 हजार रुपए निकाल लिए। मामले में पीडि़त कैलाशचंद्र चौधरी पुत्र पन्नालाल निवासी बैरासर चूरू ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
मोबाइल लौटाने पर हुआ शिकारपीडि़त कैलाश चंद्र चौधरी ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया है कि उसने फ्लिपकार्ट से ऑनलाइन ऑर्डर कर एक मोबाइल फोन मंगवाया था। वह फोन उसे पसंद नहीं आया। तब उसने फोन को वापस करने के लिए फ्लिपकार्ट के कस्टमर केयर पर बात की थी। इसके कुछ देर के बाद ही उसके मोबाइल नंबर पर एक फोन आया। जिसमें एक शख्स ने कहा कि वह फ्लिपकार्ट कस्टमर केयर से बोल रहा है। उसने कहा कि आपका फोन रिटर्न कर दिया जाएगा। लेकिन, इससे पहले आपको एनी डेस्क एप्प मोबाइल में डाउनलोड़ करना होगा और एप्प में कुछ जानकारी भरनी होगी। इस पर उसने बात मानते हुए मोबाइल में एनी डेस्क एप्प डाउनलोड़ कर लिया। इसके बाद उसने एनी डेस्क के नंबर मांगे। नम्बर देने के बाद उसका फोन हैंग हो गया। उसके फोन को हैक कर लिया गया। जिसकी उसे जानकारी तक नहीं हुई। फ्लिपकार्ट में जाकर क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड की जानकारी डालने पर उसके क्रेडिट कार्ड के खाते से 9899, 15075, 5025, 5929 रुपए और डेबिट कार्ड से 8400 रुपए ऑनलाइन ही निकाल लिए गए। रुपए निकाले जाने का मोबाइल पर मैसेज मिलने पर इसकी जानकारी हुई। इस पर वह काफी घबरा गया और तब उसने तुरंत ऐप बंद कर दिया। इसके बाद उसने बैंक अधिकारियों से बात कर कार्ड को ब्लॉक करवा दिया। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने आरोपी की ललाश शुरू कर दी है।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -