- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsराजस्थान के एक गांव में हुई शादी में शरीक 40 लोग रातोंरात...

राजस्थान के एक गांव में हुई शादी में शरीक 40 लोग रातोंरात पहुंचे अस्पताल…जानिए क्या बनी वजह

- Advertisement -

40 people attended a wedding in a village, reached the hospital-सीकर जिले के सोला गांव में था शादी समारोह -अचानक से लोगों की बिगड़ी तबीयत -मंत्री ने फोन कर करवाया तुरंत इलाजसीकर. शेखावाटी का छोटा सा गांव सोला रातोंरात बना गया चर्चा का केन्द्र। कोरोना की बुरी खबरों के बीच इस गांव से आने वाली यह खबर चौंकाने से कम नहीं थी। शादी समारोह में शरीक होने आए करीब 40 लोगों को अचानक से अस्पताल में भर्ती करना पड़ा।
एक के बाद एक रोगी आए सामने गाड़ोदा पंचायत के सोला गांव में शुक्रवार रात को शादी समारोह में शरीक हुए लोगों की तबीयत खराब हो गई। शनिवार सुबह के बाद एक के बाद एक रोगी सामने आने लगे। बड़ी संख्या में लोगों की तबीयत बिगडऩे की जानकारी मिलने पर शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा के निर्देश पर उपखंड अधिकारी कुलराज मीणा भी गांव में पहुंचे। उपखंड अधिकारी ने बताया कि बीमार लोगों का जाजोद सीएचसी में इलाज चल रहा है। शाम तक तीन दर्जन से ज्यादा लोग जाजोद सीएचसी में भर्ती हो चुके थे।
…और पपीते का ज्यूस बना वजह!एसडीएम के मुताबिक पपीते का ज्यूस पीने से फूड प्वॉइजनिंग की बात सामने आ रही है। सभी के त्वरित इलाज के लिये चिकित्सकों को निर्देश दिये गये है। जानकारी के अनुसार सोला गांव निवासी रामदयाल की बेटी की शादी शुक्रवार शाम को थी। शादी में पपीते का ज्यूस बनाया गया था।
लेकिन ताज्जबु भी!शनिवार सुबह से शादी में शामिल हुए लोगों के जी मचलाने, उल्टी होने, पेट दर्द, बैचेनी के लक्षण मिलने लगे। बाद में एक के बाद एक लोगों का अस्पताल में पहुंचने का सिलसिला शुरू हुआ। करीब 40 लोग अस्पताल में इलाज तक पहुंच चुके थे। लेकिन किसी भी हालत गंभीर नहीं थी। उपखंड अधिकारी ने बताया कि परिवार के लोगों में इस तरह की कोई तकलीफ सामने नहीं आई, हो सकता है कि परिवार के सदस्यों ने ज्यूस नहीं पीया हो।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -