- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsगुजरात के व्यापारी का अपहरण कर लक्ष्मणगढ़ में छोड़ा, 35 लाख की...

गुजरात के व्यापारी का अपहरण कर लक्ष्मणगढ़ में छोड़ा, 35 लाख की मांगी फिरौती

- Advertisement -

सीकर. गुजरात के प्लाईवुड व्यापारी का अपहरण कर 5 बदमाश गाड़ी में सीकर में ले आए। व्यापारी के परिजनों से बदमाशों ने 35 लाख रुपए की फिरौती मांगी। सीकर पुलिस लोकेशन के आधार पर व्यापारी का पीछा कर रही थी। पुलिस के पीछा करने पर व्यापारी को बदमाश छोड़ कर फरार हो गए। सीकर पुलिस ने व्यापारी को गुजरात पुलिस के सुपुर्द कर दिया। एसपी कुंवर राष्ट्रदीप ने बताया कि व्यापारी मुकेश अग्रवाल पुत्र ओमप्रकाश अग्रवाल का सुबह करीब 6 बजे कार सवार बदमाशों ने अपहरण कर लिया था। वह प्लाईवुड के व्यापारी है और कच्छ से 5 बदमाश गाड़ी में अपहरण कर ले गए थे। वे सुबह फैक्ट्री की ओर जा रहे थे। अपहरण के बाद व्यापारी के परिजनों ने गुजरात पुलिस को सूचना दी। बदमाशों ने व्यापारी के परिजनों से करीब 35 लाख रुपए की फिरौती मांगी। उन्होंने बताया कि व्यापारी की लोकेशन फतेहपुर और लक्ष्मणगढ़ में मिली थी। इसके बाद डीएसटी और सीकर पुलिस व्यापारी की लोकेशन के आधार पर तलाश में जुट गई। जगह-जगह पर नाकाबंदी भी करा दी गई। लक्ष्मणगढ़ में पुलिस को व्यापारी हाइवे के पास एक ढाबे पर मिला। कुछ समय के बाद गुजरात पुलिस भी आ गई। सीकर पुलिस ने व्यापारी मुकेश अग्रवाल को गुजरात पुलिस और परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पूरे मामले की जांच गुजरात पुलिस कर रही है।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -