- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsवैक्सीन की दोनों डोज के बाद 25 वर्षीय कांस्टेबल की कोरेाना से...

वैक्सीन की दोनों डोज के बाद 25 वर्षीय कांस्टेबल की कोरेाना से मौत

- Advertisement -

सीकर. राजस्थान के सीकर जिले में कोरोना संक्रमितों के साथ मौतों का आंकड़ा भी लगातार बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को भी कोरोना ने तारपुरा के डाबर जोड़ी निवासी एक 25 वर्षीय कांस्टेबल बनवारी लाल भींचर की जान ले ली। जो पुलिस लाइन में तैनात था। खास बात ये भी है कि फ्रंट लाइन वर्कर्स के तौर पर मृतक को कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज भी लग चुकी थी। लेकिन, बुधवार को सुबह करीब 11 बजे उसकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। जिसे साथी पुलिसकर्मी तुरंत एसके अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उपचार के दौरान ही उसने दम तोड़ दिया। जांच की रिपोर्ट आने पर वह कोरोना पॉजिटिव पाया गया।
कोविड प्रोटोकॉल में अंतिम संस्कारकांस्टेबल बनवारी लाल का अंतिम संस्कार गुरुवार को पैतृक गांव तारपुरा में हुआ। जहां पीपीई किट पहने चुनिंदा लोगों की मौजूदगी में मृतक का दाह संस्कार किया गया। इससे पहले मृतक का शव भी सुबह ही एसके अस्पताल से गांव ले जाया गया।
दूसरी बार पॉजिटिव, किडनी की थी बीमारीजानकारी के अनुसार कांस्टेबल किडनी की बीमारी से भी पीडि़त था। जिसकी समय समय पर डायलिसिस होती थी। पिछले साल नवंबर में भी वह कोरोना से संक्रमित हुआ था। लेकिन, उपचार के बाद वह स्वस्थ हो गया। इसके बाद उसकी नेछवा पुलिस थाने में तैनाती की गई। कुछ दिन पहले ही उसे पुलिस लाइन लगाया गया।
तीन साल पहले हुई शादी मृतक बनवारी लाल 2013 में पुलिस में भर्ती हुआ था। जिसके चार साल बाद यानी 2017 में उसकी शादी हुई थी। वह दो साल के बेटे का पिता भी था। कांस्टेबल की मौत के बाद पूरे परिवार पर ही दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है।
लगातार बढ़ रहा कोरोना का ग्राफगौरतलब है कि सीकर में कोरोना संक्रमितों का ग्राफ भी लगातार बढ़ता जा रहा है। जिले में बुधवार को ही 380 नए कोरोना मरीज मिले थे। जो एक दिन में मरीजों की अब तक की सबसे उच्चतम संख्या है।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -