Warning: Undefined array key "description" in /home/wpexgrjf/aajkalrajasthan.com/wp-content/plugins/schema-and-structured-data-for-wp/output/function.php on line 3410

Warning: Undefined array key "uploadDate" in /home/wpexgrjf/aajkalrajasthan.com/wp-content/plugins/schema-and-structured-data-for-wp/output/function.php on line 3411

Warning: Undefined array key "duration" in /home/wpexgrjf/aajkalrajasthan.com/wp-content/plugins/schema-and-structured-data-for-wp/output/function.php on line 3412

Warning: Undefined array key "viewCount" in /home/wpexgrjf/aajkalrajasthan.com/wp-content/plugins/schema-and-structured-data-for-wp/output/function.php on line 3418

- Advertisement -
HomeNewsबसपा विधायक ने कहा कि उनकी पार्टी में  पैसे देकर मिलता है टिकट

बसपा विधायक ने कहा कि उनकी पार्टी में  पैसे देकर मिलता है टिकट

- Advertisement -

आजकल राजस्थान / जयपुर।

क्या राजनैतिक पार्टियों में पैसे देकर टिकट मिलते हैं ?राजनीति में पैसों के बदले टिकट मिलने की चर्चाएं तो अक्सर होती ही रहती है लेकिन इस पर कोई भी खुलकर बोलने को तैयार नहीं होता, लेकिन राजस्थान विधानसभा में आज हर कोई उस वक्त हक्का बक्का रह गया जब एक विधायक ने अपनी पार्टी के अंदर पैसों के बदले टिकट देने के आरोप जड दिए। बसपा विधायक राजेंद्र गुढ़ा ने कहा कि बसपा में जो सबसे ज्यादा पैसा देता है उसे ही टिकट मिलता है।

दरअसल विधानसभा में आज राष्ट्रमंडल संसदीय संघ और लोकनीति के एक दिवसीय कार्यशाला में आय़ोजित की गई थी। कार्यशाला के दौरान भारत में बदलती दलीय व्यवस्था और संसदीय लोकतंत्र की समसामयिक चुनौतियां विषय पर कार्यशाला में उपस्थित दो प्रोफेसर्स से सवाल पूछ लिया कि हमारी पार्टी में पार्टी में पैसे लेकर टिकट दिया जाता है और किसी को टिकट मिल जाए और कोई दूसरा व्यक्ति ज्यादा पैसे दे तो टिकट उसे दे दिया जाता है।

गुढ़ा की ये बात सुनकर कार्यशाला में मौजूद प्रोफेसर और अन्य विधायक बंगले झांकने लगे। कार्यशाला के बाद मीडिया से बातचीत में भी बसपा विधायक राजेंद्र गुढ़ा अपनी बात पर अड़े रहे, उन्होंने कहा कि बसपा में पैसे के बदले टिकट दिया जाता है।

बसपा ने इस बात का खंडन किया। बसपा के प्रदेश प्रभारी धर्मवीर अशोक ने विधायक राजेंद्र गुढ़ा के पैसों के बदले टिकट दिए जाने के आरोपों का खंडन किया है। प्रदेश प्रभारी ने कहा कि गुढ़ा को ये बताना चाहिए कि उन्होंने बसपा का टिकट पाने के लिए किस नेता को पैसे दिए थे। बताया जाता है कि प्रदेश प्रभारी धर्मवीर अशोक इस मामले में गुढ़ा को कारण बताओ नोटिस जारी करने के साथ ही बसपा सुप्रीमो मायावती को शिकायत भी करेंगे।

बसपा विधायक नेे 2008 में भी दिखाए थे बगावती तेवर

अपनी ही पार्टी पर सवाल खड़ा करने और बगावती तेवर दिखाने वाले बसपा विधायक राजेंद्र गुढ़ा 2008 में भी पार्टी से बगावत कर चुके हैं, जब वे पार्टी के सभी 6 विधायकों को लेकर कांग्रेस में शामिल हो गए थे। बसपा विधायक राजेंद्र गुढ़ा को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का बेहद करीबी माने जाते हैं, हाल ही में विधानसभा सत्र में बजट पर बहस में हिस्सा लेते हुए गुढ़ा ने कहा था कि राजस्थान का मुख्यमंत्री तो राज्य में पैदा हुआ व्यक्ति ही बनना चाहिए।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -