- Advertisement -
HomeRajasthan Newsसीकर दुल्हन अपहरण केस: पांच दिन की रिमांड के बाद आज आरोपी...

सीकर दुल्हन अपहरण केस: पांच दिन की रिमांड के बाद आज आरोपी अंकित कोर्ट में पेश होगा

- Advertisement -

सीकर.
नागवा से डोली से दुल्हन लूटने के नामजद आरोपी अंकित को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। क्योंकि पुलिस के पास वह पिछले पांच दिन से रिमांड पर चल रहा था। जिसकी अवधी आज पूरी हो चुकी है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेंद्र शर्मा ने बताया कि अपहरणकर्ता अंकित सेवदा को प्रकरण की पूछताछ के लिए रिमांड पर ले रखा था। आरोपी को दोबारा कोर्ट में पेश किया जाएगा। इसके अलावा मामले की जांच की जा रही है। मुकदमे में शामिल बाकी आरोपियों से भी साक्ष्य जुटाने का प्रयास जारी है। जबकि पीडि़त दुल्हन के बयान न्यायालय में पहले ही करवाए जा चुके हैं।
यह था मामलाशादी के बाद दोनों दुल्हन जब अपने दूल्हों के साथ एक कार में ससुराल जा रही थी। तब अंकित ने अपने साथियों के साथ इनकी कार पर हमला बोल दिया था। इसके बाद हथियार दिखाकर इनमें एक दुल्हन का अपहरण कर ले गया था। जिसको बाद में पुलिस ने देहरादून से गिरफ्तार कर लिया था।
कई साथी फरार16 अप्रेल की घटना के बाद से पुलिस मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। जबकि प्रकरण में शामिल तीन-चार आरोपी अभी भी पुलिस के हाथ नहीं लगे हैं। जिनकी गिरफ्तारी के लिए उनके संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस उस व्यक्ति तक पहुंचने का प्रयास भी कर रही है। जिसको गहने बेचे गए हैं।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -