- Advertisement -
HomeNewsAajkal Bharatचाय पीने के बाद बेहोश होते चले गए 14 श्रद्धालु, 8 महिलाएं...

चाय पीने के बाद बेहोश होते चले गए 14 श्रद्धालु, 8 महिलाएं भी शामिल

- Advertisement -

Aajkal Rajasthan News भिवाड़ी (अलवर).

जिले के प्रसिद्ध बाबा मोहनराम कालीखोली धाम पर दर्शन करनेआए यूपी व हरियाणा के 14 श्रद्धालु सोमवार देर रात करीब डेढ़ बजे बेहोश हो गए। परिक्रमा लगाते हुए मिलकपुर मंदिर जाते समय श्रद्धालुओं के साथ ये हादसा हुआ। श्रद्धालुओं ने रास्ते में एक थड़ी पर चाय पी थी, जिसके बाद उनके साथ यह घटना हुई। मंगलवार सुबह श्रद्धालुओं को भिवाड़ी सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से सात जनों को रैफर कर दिया गया है। चिकित्सकों का कहना है कि सभी हालत पहले से बेहतर है। इनमें आठ महिलाएं हैं।

भिवाड़ी के बाबा मोहनराम मंदिर पर मंगलवार को दौज के मेले में शामिल होने के लिए श्रद्धालुओं का क्रम सोमवार रात से ही शुरू हो गया था। मेले में राजस्थान के अलावा हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश सहित अन्य राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। सोमवार रात करीब एक-डेढ़ बजे हरियाणा व उत्तरप्रदेश के कुछ श्रद्धालु मिलकपुर गुर्जर मंदिर पर दर्शन करने के बाद परिक्रमा लगाते हुए कच्चे रास्ते से होकर काली खोली धाम पर अखंड़ ज्योत के दर्शन करने जा रहे थे। रास्ते में उनमें से कुछ ने एक थड़ी पर रूककर चाय पी। जिसके बाद एक-एक कर बेहोश होने का क्रम शुरु हो गया। मेले के चलते कुछ के परिजनों को तो पूरे वाकये को अलसुबह जाकर पता चला। बाद में सभी को भिवाड़ी सीएचसी में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। जहां से एक को गंभीर हालत में रैफर किया गया जबकि छह जनों को उनके परिजन अपने स्तर पर इलाज के लिए रैफर कराकर ले गए।

ये हुए बेहोश

चाय पीने के बाद बेहोश हुए श्रद्धालुओं में शीतल निवासी सिंघावली, शैली निवासी गुरुग्राम, विकास निवासी गुरुग्राम, बबीता निवासी कन्हई, राकेश निवासी झज्जर, प्रभु निवासी झज्जर, रामरती निवासी झज्जर, अनीता निवासी झज्जर, जयसिंह निवासी पलवल व उसकी बहन सविता, आशारानी निवासी सोहना, जयसिंह निवासी सिकन्दरपुर, शारदा व उसका पति जसवीर निवासी ऐटा शामिल हैं।

सूचना पर पहुंची पुलिस चाय विक्रेता को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई। जबकि चिकित्सा विभाग ने चाय सहित अन्य सामान के नमूने लिए हैं।वहीं इस मामले में तिजारा तहसीलदार अरविंद कविया ने बताया कि बेहोशी की हालत में 14 श्रद्धालुओं को भर्ती कराया गया है। जानकारी मिली है कि सभी ने चाय पी थी, जिसके बाद वो बेहोश हुए। चाय विक्रेता से पुलिस पूछताछ कर रही है। उसके सामान के नमूने लिए गए हैं। सभी श्रद्धालुओं की हालत खतरे से बाहर है।

Read Latest Hindi Aajkal Rajasthan News Today

भिवाड़ी सीएचसी में भर्ती कराया गया।

14 devotees get faint after drink tea near bhiwadi

14 devotees get faint after drink tea near bhiwadi

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -