- Advertisement -
HomeNewsAajkal Bharatहादसा:अजमेर से मथुरा जा रही बस सामने से आ रहे वाहन से...

हादसा:अजमेर से मथुरा जा रही बस सामने से आ रहे वाहन से टकराई, 12 तीर्थ यात्री हुए घायल

- Advertisement -

Aajkal Rajasthan News भरतपुर

अजमेर से मथुरा जा रही एक निजी बस तड़के चार बजे दूसरे वाहन से टकराने से उसमें सवार आधा दर्जन तीर्थ यात्री घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस में सवार लोग अजमेर से मथुरा धार्मिक स्थलों पर भ्रमण के लिए जा रहे थे।

आजकल न्यूज़ को प्राप्त जानकारी के अनुसार अजमेर के ब्यावर निवासी मातादीन अरोड़ा अपने परिवार के करीब 30 सदस्यों को लेकर मथुरा में मंदिरों के दर्शन करने के लिए निजी बस को किराए पर लेकर आ रहे थे। घायल हुए परिवार के मनोहरलाल और संजय ने बताया कि नदबई थाना क्षेत्र के देहरा मोड़ पर बस सामने से आ रहे एक वाहन से टकरा गई। हादसा होते ही बस में चीख-पुकार मच गई।नींद में यात्री सीटों से टकरा गए। वहां से निकल रहे वाहन चालकों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने 108 एंबुलेंस की मदद से घायल यात्रियों को जिला आरबीएम अस्पताल पहुंचाया। हादसे में बस ड्राइवर व कंडक्टर सहित 12 यात्री घायल हो गए।

Aajkal Rajasthan News

अस्पताल में भर्ती घायल यात्री।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -