- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar news11 कोरोना मरीज मिले, 24 हुए स्वस्थ

11 कोरोना मरीज मिले, 24 हुए स्वस्थ

- Advertisement -

सीकर. राजस्थान के सीकर जिले में नए कोरोना मरीजों की संख्या फिर दहाई पार हो गई। जिले में शुक्रवार को 11 नए पॉजिटिव मरीज मिले। वहीं, पूर्व संक्रमित 24 मरीज स्वस्थ हुए। जिसके बाद जिले में कोरोना के कुल सक्रीय मरीजों की संख्या घटकर 156 हो गई। सीएमएचओ ने बताया कि शुक्रवार को फतेहपुर, पिपराली, दांता व श्रीमाधोपुर ब्लॉक में 2- 2 तथा सीकर शहर, खंडेला व कूदन ब्लॉक में एक- एक नए कोरोना मरीज मिले। जिनका उपचार शुरू कर दिया गया है।
30834 में से 30344 स्वस्थमुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि जिले में एक मार्च से लेकर अब तक 1 लाख 13 हजार 94 सैम्पल लिए गए। इनमें से 21 हजार 373 कोरोना संक्रमित रोगी आए हैं। वहीं 91 हजार 347 सैम्पल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से गत वर्ष से लेकर अब तक 2 लाख 71 हजार 693 सैम्पल की जांच की गई है। इनमें से 30 हजार 834 कोरोना पॉजिटव पाए गए है। जिनमें 30 हजार 344 स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना जांच के लिए जिले में शुक्रवार को 719 सैम्पल लिए गए।
334 की मौतस्वास्थ्य विभाग के अनुसार सीकर जिले में कोरेाना से अब तक 334 मरीजों की मौत हो चुकी है। जिनमें 233 मरीजों की मौत कोरेाना की दूसरी लहर में एक मार्च 2021 के बाद हुई है।
1390 ने लगवाया कोरोना टीकाजिले में चल रहे कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत शुक्रवार को जिलेभर में 1390 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ निर्मल सिंह ने बताया कि इनमें से 1100 लोगों को टीके की पहली डोज लगाई गई। वहीं 290 को दूसरी डोज लगाई गई। आरसीएचओ डॉ निर्मल सिंह ने बताया कि पिपराली क्षेत्र में 302, श्रीमाधोपुर ब्लॉक में 335 और सीकर शहर में 753 लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -