- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar news101 वर्षीय दादी ने लगवाया कोरोना का टीका, 14 मिले पॉजिटिव

101 वर्षीय दादी ने लगवाया कोरोना का टीका, 14 मिले पॉजिटिव

- Advertisement -

सीकर. राजस्थान के सीकर जिले में शुक्रवार को 14 नए कोरोना मरीज मिले। जबकि चार मरीज स्वस्थ हुए। वहीं, 7 हजार 246 लोगों को कोरेाना का टीका लगवाया गया। जिसमें खाचरियावास की 101 वर्षीय महिला लक्ष्मी देवी भी शामिल रही। जिन्होंने कोरोना का टीका लगवाने के बाद लोगों से भी यह टीका लगवाने की अपील की। एक जनवरी 1920 को जन्मी लक्ष्मी देवी ने कहा कि कोरोना का टीका पूरी तरह सुरक्षित है। अपने साथ देश की सुरक्षा के लिए टीका सभी को लगवाना चाहिए।
यहां मिले कोरोना मरीजस्वास्थ्य विभाग के अनुसार शुक्रवार को सबसे ज्यादा कोरोना मरीज दांता ब्लॉक में सात मिले। इसके बाद सीकर शहर में 4 तथा पिपराली, कूदन व लक्ष्मणगढ़ ब्लॉक में 1-1 कोरोना मरीज सामने आए। दांतारामगढ़ में मिले मरीजों में से तीन खाटूश्यामजी के मरीज भी शामिल हैं। वहीं, तीन लक्षणात्मक संक्रमित पाए गए है। चार क्लॉज संपर्क में आने से और दो अन्य राज्यों से जिले में आए हैं। इसके अलावा दो व्यक्ति बाहर जाने से पहले जांच करवाने पर पॉजीटिव पाए गए हैं।
9 हजार 658 हुए मरीज14 नए कोरोना मरीज मिलने के बाद सीकर में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 9 हजार 658 तथा कुल स्वस्थ मरीजों का आंकड़ा 9 हजार 399 हो गया। विभाग के अनुसार जिले में कोरोना के अब 158 एक्टिव मरीज हैं। जिनका उपचार जारी है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में अब तक 1 लाख 78 हजार 857 सैम्पल की जांच की जा चुकी है। इनमें से 1 लाख 66 हजार 877 की रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हुई है। विभाग के अनुसार श्री कल्याण मेडिकल कॉलेज की कोविड लैब में शुक्रवार को 460 सैम्पल की जांच हुई। जबकि 499 सैम्पल प्रक्रियाधीन हैं। जिले की रिकवरी दर 97.32 प्रतिशत है।
7 हजार 246 लोगों ने लगवाया कोरोना टीका
चिकित्सा विभाग के कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत शुक्रवार को जिले के चयनित अस्पतालों में 7 हजार 246 लोगों को कोरोना वायरस से बचाव का टीका लगाया गया। 45 साल से अधिक आयु तथा गंभीर बीमारियों से पीडि़त व्यक्तियों ने उत्साह से टीका लगाया गया। विभाग के आंकड़ों के अनुसार फतेहुपर ब्लॉक में 571 को टीका लगाया गया। वहीं लक्ष्मणगढ क्षेत्र में 660, कूदन ब्लॉक 613, पिपराली ब्लॉक 555, दांता क्षेत्र में 326, श्रीमाधोपुर ब्लॉक में 115, खण्डेला ब्लॉक में 380, नीमकाथाना ब्लॉक में 3415, सीकर शहर के 611 लोगों को कोरोना वायरस से बचाव का टीका लगाया गया।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -