- Advertisement -
HomeNewsAajkal Bharatसीकर :हिस्ट्रीशीटर की लाश गाड़ी में पड़ी मिली, शरीर पर मिले...

सीकर :हिस्ट्रीशीटर की लाश गाड़ी में पड़ी मिली, शरीर पर मिले पिटाई के निशान

- Advertisement -

आजकलराजस्थान / नीमकाथाना।

सीकर जिले के नीमकाथाना शहर के पास पाटन इलाके में शनिवार सुबह करीब 4 बजे हिस्ट्रीशीटर राजू रैला का शव उसी की गाड़ी में पड़ा मिला। हसामपुर मोड़ के पास राजू रैला का शव पड़ा मिला। सुबह यहां से गुजर रहे लोगों ने गाड़ी के अंदर शव देखा तो तुरंत पुलिस को जानकारी दी। जिसके बाद करीब 6 बजे पुलिस मौके पर पहुंची उसके बाद एफएसएल की टीम ने भी मामले की जांच शुरू की।

आजकल राजस्थान न्यूज़ को मिली जानकारी अनुसार, राजू रैला के शव पर पिटाई करने के निशान मिले हैं। जिसमें लाठी-डंडों के साथ अन्य हथियार से चोट के कई निशान मिले हैं। जिस जीप में राजू की लाश मिली है वह उसी की बताई जा रही है। शव जीप की पिछली सीट पर पड़ा मिला। ऐसा माना जा रहा है कि हत्या कहीं और करने के बाद शव को जीप में रखकर यहां लाया गया। जिसके बाद जीप को बीच सड़क पर खड़ी कर आरोपी फरार हो गए।माना जा रहा है कि जीप को बीच सड़क पर इसलिए भी खड़ा किया गया। जिससे रात के अंधेरे में किसी बड़े वाहन से उसकी टक्कर हो जाए।

देररात इलाके में देखा गया था राजू रैला

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि राजू रैला को शुक्रवार रात गावड़ी गांव के पास देखा गया था। जिसके बाद से उसकी कोई जानकारी नहीं थी।

पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। साथ ही लोगो से भी पूछताछ भी की जा रही है। घटना के बाद मौके पर लोगों की बड़ी संख्या में भीड़ जमा हो गई। जिसे मौके पर पहुंची पुलिस ने हटाया।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -