- Advertisement -
HomeJob And EducationExam Resultसिर्फ 9 बच्चों को 13 अध्यापकों ने ऐसा पढ़ाया कि रिपोर्ट देखकर...

सिर्फ 9 बच्चों को 13 अध्यापकों ने ऐसा पढ़ाया कि रिपोर्ट देखकर दंग रह जाएंगे आप!

- Advertisement -

आजकल राजस्थान  / चूरू

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान द्वारा हाल ही में जारी किए गए 10 वीं बोर्ड परिणाम के बाद राजकीय विद्यालयों में पढ़ाई के मामले सामने आने लगे हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है। ग्राम पंचायत कातर छोटी स्थित राजकीय आदर्श माध्यमिक विद्यालय कातर बड़ी में सत्र 2018-19 में कुल नौ विद्यार्थियों में से महज एक विद्यार्थी 10वीं परीक्षा में पास हुआ है। चार फ़ैल हो गए, जबकि चार अन्य की सप्लीमेंट्री आई है। इस मामले में जिला शिक्षाधिकारी ने जांच कमिटी से जांच करवाने को कहा है।
स्कूल के कार्यवाहक प्रधानाध्यापक रेवंतराम गोदारा के अनुसार स्कूल 2012 में दसवीं स्कूल में क्रमोनत हुई और उसी समय पंचायत में इसको आदर्श स्कूल बनाया गया। स्कूल में 16 पद स्वीकृत हैं, जिनमें तीन पद रिक्त व 3 पदों पर शिक्षक कार्यरत है। इस सत्र में दसवीं परीक्षा परिणाम के कुल नौ विद्यार्थियों में से मात्र संदीप कुमार पास हुए है। गौर करने योग्य बात यह है कि रेवंतराम गोदारा बच्चों को गणित पढ़ाते थे। सभी 8 छात्र गणित में या तो फ़ैल हुए हैं या उनकी सप्लीमेंट्री आई है।
जो पास हुए उसकी भी सेकंड डिवीजन स्कूल का जो विद्यार्थी पास हुआ है, उसकी भी सेकंड डिवीजन आई है। उसे कुल 53 प्रतिशत अंक मिले हैं। चार की सप्लीमेंट्री व चार गणित विषय में फ़ैल हो गए। गौरतलब है कि इस सत्र में पढ़ाई को लेकर एक आरटीआई कार्यकर्त्ता ने स्कूल में पढ़ाई नहीं होने की शिकायत भी की थी। इसके बाद अधिकारियों ने इस पर निरीक्षण किया लेकिन नतीजा धाक के तीन पात ही निकला। चूरू जिला शिक्षाधिकारी ने जांच कमिटी गठित कर, जांच के बाद दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ ठोस कार्यवाही के लिए कहा है।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -