- Advertisement -
HomeRajasthan NewsCrimeसाढ़े तीन लाख का लालच देकर वृद्धा से ले गए सोने की...

साढ़े तीन लाख का लालच देकर वृद्धा से ले गए सोने की कंठी व बोर

- Advertisement -

आजकलराजस्थान / जालोर।

जालोर शहर के कॉलेज तिराहे पर एक वृद्ध महिला ने साढ़े तीन लाख रुपए के लालच में 80 हजार रुपए के सोने के गहने गंवा दिए।

शुक्रवार केे दिन की खबर है, जिसमें दो युवक व एक युवती वृद्धा को झांसा देकर सोने की कंठी व एक बोर लेकर फरार हो गए। वृ़द्धा के पति की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की है।

क्या है पूरा मामला
सोजत से 65 वर्षीया बुजुर्ग महिला अपने पति के साथ जालोर में एक सेवानिवृत्ति समारोह में भाग लेने पहुंची थी। बस से उतरते ही कॉलेज तिरोह पर महिला से एक व्यक्ति मिला और आहोर का रास्ता पूछा। उसके बाद बैंक के बारे में पूछा। इस दौरान एक अन्य युवक पहुंचा और उस युवक को दबोच लिया और उसने युवक का बैग अपने कब्जे में ले लिया। उसमें पॉलीथिन पैकिंग में रुपए थे। पहले वाले युवक ने सेठ की नाराजगी के बाद राशि वहां से गुपचुप लेकर आने की बात कही और रवाना हो गया। दूसरे युवक ने रुपए से भरा बैग अपने पास रख लिया। इस बीच वहां युवती भी पहुंची, जिसको युवक ने बताया कि वह युवक सात लाख रुपए कहीं से चुराकर लेकर आया था और ये राशि आपस में बांट लेंगे।
नोटों के बंडल दिखाकर वृद्धा को लिया झांसे मेंं

गिरोह ने बुजुर्ग महिला का ध्यान भटकाकर उसे झांसे में ले लिया। महिला को रुपए से भरे बंडल दिखाए और राशि के बंटवारे की बात कही। साथ ही इनाम के बदले में युवक ने बुजुर्ग महिला से गहने मांगे। इस पर महिला ने स्वयं ही गहने उस युवक को दे दिए और पॉलीथिन में पैक बंडल लेकर घर की ओर रवाना हो गई। घर पहुंचने के बाद जब उसने बंडल खोला तो उसमें ऊपरी स्तर पर एक बीस का नोट चिपका हुआ था और बंडल कागजों से भरा हुआ था। इस पर पति ने रात में ही पुलिस थाने में रिपोर्ट पेश की।
सांचौर में भी हुआ घटनाक्रमयह पहला घटनाक्रम नहीं है। सप्ताहभर में ही यह दूसरा घटनाक्रम है, जिसमें महिला निशाना बनी है। इससे पूर्व गुरुवार को सांचौर में एक महिला का ध्यान भटकाकर युवक उसके कब्जे से डेढ़ लाख रुपए से भरा बैग लूटकर फरार हो चुके हैं।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -