- Advertisement -
HomeRajasthan Newsरीणू : ननिहाल में आया 4 साल का मासूम खेलते समय टांके...

रीणू : ननिहाल में आया 4 साल का मासूम खेलते समय टांके में गिरा, मौत

- Advertisement -

आजकल राजस्थान / सीकर।

राजस्थान के सीकर जिले के लक्ष्मणगढ़ में अपने ननिहाल आए एक 4 वर्षीय मासूम की पानी के टांके में गिरने से मौत हो गई।

यह हादसा उस समय हुआ जब बच्चा टांके के पास ही खेल रहा था।बच्चे की माँ उसके पास ही बैठी थी। इस दौरान वह टांके के पास चला गया और उसमें गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई।

आजकल राजस्थान न्यूज़ को मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र के रिणू गांव में गुरुवार को पानी के टांके में गिरने से 4 वर्षीय मासूम की मौत हो गई। बैजनाथ की ढाणी निवासी त्रिलोकचन्द का 4 वर्षीय बेटा लोकेश रिणू गांव स्थित अपने ननिहाल आया हुआ था। गुरुवार को ननिहाल में घर में बने पानी के टांके के पास खेलते समय अचानक वह टांके में गिर गया। वहीं पास में ही  बैठी बच्चे की मां यह देखकर दौडकऱ आई और बच्चे को टांके में से बाहर निकाला।  परिजन बच्चे को लेकर तुरन्त लक्ष्मणगढ़ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भी गये पर वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया।
मासूम की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -