- Advertisement -
HomeRajasthan Newsबेटे के लिए बड़ी सभाएं छोड़ गहलोत ने तूफानी अंदाज में किया...

बेटे के लिए बड़ी सभाएं छोड़ गहलोत ने तूफानी अंदाज में किया शहर के हर वार्ड के लोगों से सीधा संवाद

- Advertisement -

आजकलराजस्थान /जोधपुर. चुनाव प्रचार समाप्त होने से दो दिन पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को जोधपुर शहर में कांग्रेस प्रत्याशी अपने बेटे वैभव के समर्थन में तूफानी जनसंपर्क किया। अपने चुनावी अभियान में गहलोत ने एकदम अलग तरीका निकाला। गहलोत ने बड़ी जनसभाओं के स्थान पर शहर के प्रत्येक स्थान पर लोगों से मुलाकात करने को तवज्जों प्रदान की। प्रत्येक सभा में पंद्रह मिनट से ज्यादा समय उन्होंने कहीं नहीं लिया।

चालीस से अधिक बरस से जोधपुर की राजनीति में सक्रिय गहलोत के लिए अधिकांश स्थान और वहां मौजूद चेहरे जाने पहचाने थे। प्रत्येक स्थान पर गहलोत ने किसी के कंधे पर हाथ रखा तो किसी से हाथ मिलाते हुए हालचाल पूछ लिए। सहज-सरल अंदाज में गहलोत ने सभी से सीधा संवाद कायम कर बहुत नपे तुले शब्दों में जोधपुर के लिए अपनी तरफ से कराए गए विकास कार्यों का हवाला देते हुए अपने पुत्र वैभव का हात मजबूत करने का आह्वान किया।

एक के बाद एक कर पचास से अधिक स्थान पर जनसंपर्क करने का गहलोत का यह अभियान सुबह साढ़े नौ बजे एयर पोर्ट के निकट स्थित पाबूपुरा से शुरू हुआ। सभी स्थान पर गहलोत इसी अंदाज में लोगों से मुलाकात करतेे हुए शहर के लोगों को वैभव को वोट देने की अपील करते हुए आगे बढ़ रहे है। अपने इस तूफानी जनसंपर्क में गहलोत ने अपने साथ लवाजमा भी बहुत सीमित रखा। प्रत्येक स्थान पर वे क्षेत्र व समाज के मौजिज लोगों को ही तवज्जों प्रदान कर रहे है।


बरसों से जोधपुर में गहलोत अपने लिए चुनाव प्रचार करते रहे है, लेकिन यह पहला अवसर है कि वे इस तरीके से लोगों से संवाद कर रहे है। लोगों से मिलकर गहलोत उनके क्षेत्र या समाज की जनसमस्याओं के समाधान का आश्वासन भी दे रहे है

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -