- Advertisement -
HomeRajasthan Newsप्रिंस एकेडमी सीबीएसई स्कूल(prince academy CBSC school ) के तत्त्वावधान में आयोजित...

प्रिंस एकेडमी सीबीएसई स्कूल(prince academy CBSC school ) के तत्त्वावधान में आयोजित नौ वीं हॉकी इण्डिया सब जूनियर बालिका नेशनल प्रतियोगिता का उद्घाटन

- Advertisement -

आजकल राजस्थान / सीकर.
हॉकी राजस्थान एवं प्रिंस एकेडमी सीबीएसई स्कूल prince academy CBSC school के तत्त्वावधान में आयोजित नौ वीं हॉकी इण्डिया सब जूनियर बालिका  नेशनल प्रतियोगिता का उद्घाटन बुधवार को प्रिंस एकेडमी prince academy CBSC school sikar   में हुआ। पहले दिन चार मैच खेले गए। हॉकी पटियाला ने छत्तीसगढ़ को 9-1 से, आंध्रा ने बंगाल को 4-0 से, महाराष्ट्र ने मुम्बई को 6-0 से एवं गोवा ने हिमाचल को 10-0 से पराजित किया। नेशनल प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों की संस्कृति भी देखने को मिली। गुरुवार को आठ मैच खेले जाएंगे। उद्घाटन समारोह को खाद्य व आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलात मंत्री रमेश मीणा, शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा, अंतर्राष्ट्रीय कबड्डी महासंघ के अध्यक्ष एवं भारतीय ओलंपिक संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जनार्दन सिंह गहलोत, पूर्व केबिनेट मंत्री सुभाष महरिया, ओलंपियन सैय्यद अली, जिला प्रमुख अपर्णा रोहलन, पूर्व यूआईटी चेयरमैन हरिराम रणवां ने संबोधित किया। इस मौके पर शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा ने कहा कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए शिक्षा विभाग में शारीरिक शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। उन्होंने कहा कि राजस्थान बोर्ड की ओर से कला का परिणाम भी जल्द घोषित किया जाएगा। इस मौके पर आयोजन समिति के अध्यक्ष जोगेंद्र सुंडा ने हॉकी इंडिया के पर्यवेक्षक भूपेंद्र सिंह, प्रतियोगिता निदेशक रोहिणी बोपन्ना, हॉकी राजस्थान के अध्यक्ष अरुण सारस्वत, सचिव मित्रानंद, प्रिंस के चेयरमैन डॉ पीयूष सुंडा सहित कई लोग मौजूद थे।18 टीमें- 40 मैचदस दिवसीय प्रतियोगिता में देश के १८ टीमों की टीमें शामिल हो रही हैं। प्रतियोगिता के दौरान इनके बीच ४० मैच खेले जाएंगे। प्रतियोगिता के मैच लीग आधार पर खेले जाएंगे। इसमें रोमांचक खेल देखने को मिलेगा।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -