- Advertisement -
HomeNewsAajkal Bharatप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हिंडौन, सीकर और बीकानेर के दौरे पर।देखिये क्या कहा...

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हिंडौन, सीकर और बीकानेर के दौरे पर।देखिये क्या कहा मोदी ने?

- Advertisement -

जयपुर. PM नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को हिंडौन, सीकर और बीकानेर के दौरे पर रहे। इस दौरान PM ने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस की ओर से झूठ का शासन किया जा रहा है। जनता से झूठ और विश्वासघात ही इनकी राजनीति का आधार है। राजस्थान में चार महीने पहले दस दिन में किसानों का कर्ज माफ करने का वादा कर सरकार बनाई थी, लेकिन कुछ नहीं किया। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि कांग्रेस वालों समझ लो, गलती व चूक को माफ कर सकते हैं, लेकिन विश्वासघात को राजस्थान की धरती कभी माफ नहीं करेगी।मंच पर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधराराजे, करौली-धौलपुर प्रत्याशी डॉ. मनोज राजोरिया, भरतपुर प्रत्याशी रंजिता कोली, गंगापुर के पूर्व विधायक एवं लोकसभा प्रभारी मानसिंह गुर्जर, धौलपुर विधायक शोभारानी कुशवाह, कर्नल किरोडी सिंह बैसला, पूर्व विधायक रानी कोली, पूर्व विधायक राजकुमारी जाटव, भजनलाल शर्मा, भूपेन्द्र सैनी, ओपी सैनी, मंजू खैरवाल,मदन राठौड, रमेश मीना आदि मौजूद थे। जिन्होंने भी मोदी से पहले जनता को संबोधित किया। मोदी के मंच पर आते ही फूलों की माला पहनाकर स्वागत करते हुए हनुमानजी की गदा भेंट की।कांग्रेस और भाजपा के तरीकों की नहीं हो सकती तुलनामोदी के मंच पर आते ही हर-हर मोदी, घर-घर मोदी के नारों से पांडाल गूंजायमान हो गया। 12 बजकर 50 मिनट से डेढ बजे तक करीब 40 मिनट तक दिए गए भाषण के शुरुअात में मोदी ने हाथ जोड़कर जनता से जीत का आशीर्वाद लिया। कहा कि आप मालिक हो और मैं सेवक। जो जनता चाहेगी, वही मोदी करेगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि आतंक और आतंकियों से निपटने के मामले में कांग्रेस और भाजपा के तरीकों की तुलना नहीं हो सकती। कांग्रेस कहती थी कि हरेक आतंकी हमला रोकना संभव नहीं है, जबकि हमने यह साबित किया है कि जम्मू-कश्मीर के दो-तीन जिलों को छोड़कर आतंकी अब सेना व आम आदमी पर हमला नहीं कर सकते। हमने आतंक के खिलाफ अपने संकल्प को सिद्ध करके दिखाया है।कांग्रेस ने हमेशा किसानों को धोखा दिया, देश के जवानों को धोखा दिया है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को कुर्सी प्यारी हो वो देश का भला नहीं कर सकते हैं। आपके चोकीदार ने वैज्ञानिकों को छूट दी और सैटेलाइट को गिराने का परीक्षण किया। यह ताकत वाला दुनिया में चौथा देश भारत बन गया है। कांग्रेस ने झूठ और फरेब के दम पर राजस्थान का विधानसभा चुनाव जीता है। इन्होंने कहा कि सरकार बनते ही 10 दिन के अंदर किसानों की संपूर्ण कर्जमाफी करेंगे, बेरोजगार युवाओं को भत्ता देंगे। किसी को मिला क्या।कांग्रेस कह रही है कि अब हम गरीबी पर वार करने जा रहे हैं। जबकि इन्होंने गरीबों पर वार किया और 55 साल तक वार किया। अब ये फिर से झूठ बोल रहे हैं और कह रहे हैं कि हमें वोट दीजिए, हम 72 हजार हर गरीबों के अकाउंट में डालेंगे।सीकर में बोले मोदी- रिमोट कंट्रोल वाली सरकार मेंकिसी ने सर्जिकल स्ट्राइक शब्द भी नहीं सुना थामोदी बोले एक तरफ महान धरती राष्ट्र रक्षा के लिए सबको जोड़ने की बात करती है, वहीं कांग्रेस राष्ट्र रक्षा करने वालों का हर मौके पर अपमान करती है। कांग्रेस के नेता सवाल उठाते हैं कि आतंकियों की लाशें कहां हैं? क्या उन लाशों को दफन करने के लिए कांग्रेस की तरफ से चद्दर भेजने का इरादा है। हमारे वीर साथियों के शौर्य पर कांग्रेस को विश्वास ही नहीं है। एयर स्ट्राइक के हर सबूत के लिए कांग्रेस आंखों पर पट्टी बांधकर बैठ गयी है। और कांग्रेस का हाल ऐसा है कि इन दिनों उनको दिल्ली में प्रधानमंत्री की कुर्सी के सिवाय कुछ नहीं दिखता। कांग्रेस के नेताओं को हमारे वीर सपूतों का पराक्रम दिखाई नहीं देता है।देश में जो पहले चार चरणों में मतदान हुआ, देश की जनता ने कांग्रेस पार्टी और महामिलावटी लोगों को ठीक से सबक सिखा दिया है। यहां राजस्थान में भी 29 अप्रैल को जब वोट पड़ा तो लोगों ने कांग्रेस को पानी पी-पी के सजा दी। कल कांग्रेस के नामदारों ने अपना रिमोट कंट्रोल ऑन किया और उसके कुछ ही देर बाद, कांग्रेस के अति वरिष्ठ नेता ने एक बयान दिया कि हमारे समय भी कई बार सर्जिकल स्ट्राइक की गई थी। ये बयान सामने आते ही कांग्रेस के तमाम नेता बल्लियां उछलने लगे। कांग्रेस अब दावा कर रही है कि उसनें छह-छह बार सर्जिकल स्ट्राइक की थी, ये कैसी स्ट्राइक थी जिसके बारे में ना आतंकियों को पता चला, ना आतंकियों पर हमला करने वालों पता चला, ना ही पाकिस्तान को पता चला, ना ही हिन्दुस्तान में किसी को पता चला। जब रिमोट कंट्रोल वाली सरकार थी तब किसी ने सर्जिकल स्ट्राइक शब्द भी नहीं सुना था। मुझे लगता है कि कांग्रेस में ऐसे लोग है जो उम्र के किसी भी पड़ाव में वीडियो गेम खेलते रहते हैं और शायद सर्जिकल स्ट्राइक को भी वीडियो गेम समझकर आनंद लेते होंगे।कांग्रेस के एक नेता सेनाध्यक्ष को गली का गुंडा कहते हैं। एक और नेता वायुसेनाध्यक्ष को झूठा कहते हैं। और सबसे बड़ी बात जब हमारे सपूत जान हथेली पर रखकर आतंकियों को घर में घुसकर मारते हैं, तो कांग्रेस के नेता पूछते हैं कि आतंकियों की लाश दिखाओ। अब कांग्रेस किसी भी तरह ये साबित करने पर तुली है कि हमने भी सर्जिकल स्ट्राइक की थी। एसी कमरे में बैठकर कागज पर स्ट्राइक करने का काम कांग्रेस ही कर सकती है। 23 मई को जब नतीजे आएंगे तो उसके बाद कांग्रेस कहेगी हमने 6 नहीं 600 बार सर्जिकल स्ट्राइक की थी। जब कागज पर ही करनी हो तो 3 हो या 6 हो। ये झूठे लोगों को क्या फर्क पड़ता है। कांग्रेस को देश की सुरक्षा की परवाह नहीं, देश की रक्षा करने वालों की परवाह नहीं है।ये कांग्रेस, कर्नाटक में जो सरकार चला रही है, उसके सीएम ने एक बयान दिया कि सेना में वही लोग जाते हैं जिन्हें दो वक्त का खाना नहीं मिलता, जो भूखे होते हैं। क्या राजस्थान की इस धरती के हजारों-लाखों सपूत इसलिए सेना में हैं, क्योंकि राजस्थान उन्हें दो वक्त की रोटी नहीं दे पा रहा? कांग्रेस के मन में कभी देश की रक्षा करने वालों के लिए सम्मान नहीं रहा है। इसलिए कांग्रेस ने कभी उनके हितों के बारे में नहीं सोचा। ये वही कांग्रेस पार्टी है जिसने 4 दशक तक हमारे लाखों सैनिक परिवारों को वन रैंक वन पेंशन के लिए तरसाया।कांग्रेस का पंजा हमेशा मलाई के चक्कर में ही रहता है। जहां मलाई नहीं, वहां कांग्रेस कभी गई नहीं। ये भी एक वजह है कि कांग्रेस के आते ही महंगाई आसमान छूने लगती है। यानि- कांग्रेस आई, महंगाई लाई। NDA की सरकार ने बीते 5 वर्ष में महंगाई की दर को नियंत्रित रखा है। बीते 5 वर्ष में खाने-पीने के सामान से लेकर जूते, कपड़े, दवाई जैसी हर सामान्य उपयोग के सामान को सस्ता किया है। ये पहली ऐसी सरकार है, जिसने टैक्स कम करने के साथ-साथ, विकास की गति दोगुनी की है।बीकानेर में मोदी बोले- भारत का पानी पाकिस्तान जाता रहा, राजस्थान पानी के लिए तरसता रहामोदी ने कहा कि6 मई को बीकानेर अपनी स्थापना का 532वां वर्ष बनाने जा रहा है। सभी बीकानेर वासियों को इस शुभ पर्व के लिए अग्रिम शुभकामनाएं देता हूं। आपके भरपूर समर्थन से देश सही दिशा में आगे बढ़ रहा है। आज भारत की गूंज पूरे विश्व में सुनाई दे रही है। ये सब कुछ संभव हुआ है उसका एक कारण। सारी दुनिया भारत की बात सुन रही है। क्या कारण है। मोदी कारण नहीं है आपका एक वोट कारण है। आपने कमल को वोट दिया और कमल ने कमाल कर दिया। आपके वोट से देश में पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनी। इसकी वजह से दुनिया में भारत की गूंज सुनाई दे रही है।अब एक बार फिर राजस्थान 2014 के रिकॉर्ड को दोहराएगा भी। मार्जिन भी बढ़ाएगा। 25 की 25 सीटें राजस्थान कमल खिलाएगा। मैं आज बीकानेर आया हूं। राजस्थान में चुनाव प्रचार का ये मैरी आखिरी सभा है। प्रथम चरण में जिन्होंने भारी मतदान किया है उनका धन्यवाद देता हूं। दूसरे चरण में राजस्थान के मतदाताओं से आशिर्वाद मांगने आया हूं। राजस्थान दूसरे चरण में भी भारी मतदान करे। कमल खिलाए।कांग्रेस ने दशकों तक शासन चलाया। भारत का पानी पाकिस्तान जाता रहा। राजस्थान पानी के लिए तरसता रहा। साथियों जो पाकिस्तान हमारा खून बहाए। जो पाकिस्तान हमारे खून का प्यासा हो। हम अपना पानी उसे दे सकते हैं क्या। जो पाकिस्तान भारत को हजारों घाव देने के सपने पाले बैठा है। उसके हजारो लीटर पानी देना सही है। वो भी जब तब उस पानी पर भारत का अधिकार है। हमारे हक का पानी रुकना चाहिए था या नहीं। जो कांग्रेस इतने दशकों तक भारत के हक का पानी। बीकानेर का हक का पानी को रोक नहीं पाई। वो आतंकवाद को रोक पाएगी क्या।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -