- Advertisement -
HomeSportsCricketपाकिस्तान 11 वनडे बाद जीता, इंग्लैंड को 14 रन से हराया

पाकिस्तान 11 वनडे बाद जीता, इंग्लैंड को 14 रन से हराया

- Advertisement -
दैनिक भास्कर

खेल डेस्क. पाकिस्तान ने सोमवार को वर्ल्ड कप 2019 में अपनी पहली जीत हासिल की। उसने नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज स्टेडियम पर खेले गए मैच में इंग्लैंड को 14 रन से हराया। उसने 11 वनडे बाद कोई मैच जीता है। इससे पहले उसने आखिरी जीत इस साल 27 जनवरी को दक्षिण अफ्रीका मिली थी।

रूट का वर्ल्ड कप में दूसरा शतक

इसस पहले जो रूट ने 10 चौके और एक छक्के की मदद से 104 गेंद पर 107 रन बनाए। शादाब खान की गेंद पर मोहम्मद हफीज ने उनका कैच पकड़ा। रूट ने 97 गेंद पर अपना शतक पूरा किया। वे इस वर्ल्ड कप में शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 47 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया था। उनका वनडे इंटरनेशनल में यह 14वां शतक है। उनका वर्ल्ड कप में यह दूसरा शतक है। उन्होंने वर्ल्ड कप में अपना पहला शतक 2015 में श्रीलंका के खिलाफ बनाया था। तब उन्होंने 121 रन की पारी खेली थी।

© Dainik Bhaskar 

50 for Jos Buttler!

This partnership between Buttler and Joe Root is worth 81 off just 58 balls. pic.twitter.com/fIDrXhkaQX— Cricket World Cup (@cricketworldcup) June 3, 2019

वहाब ने वनडे में 787 दिन बाद विकेट लिया

बेन स्टोक्स 18 गेंद पर 13 रन बनाकर आउट हुए। वे शोएब मलिक की गेंद पर विकेट के पीछे सरफराज अहमद के हाथों कैच आउट हुए।कप्तान इयॉन मॉर्गन ने 18 गेंदें खेलीं, लेकिन 9 रन ही बना पाए। मोहम्मद हफीज ने उन्हें बोल्ड किया। जॉनी बेयर्स्टो 31 गेंद पर 32 रन बनाकर आउट हुए। वे वहाब रियाज की गेंद पर विकेट के पीछे सरफराज अहमद के हाथों कैच आउट हुए। वहाब ने वनडे इंटरनेशनल में 787 दिन बाद विकेट लिया है। इससे पहले उन्होंने 7 अप्रैल 2017 को प्रोविडेंस के मैदान पर वेस्टइंडीज के खिलाफ विकेट लिया था। तब उन्होंने 9 ओवर में 69 रन देकर कीरन पॉवेल का विकेट लिया था।

© Dainik Bhaskar 

The ?? fans are having a ball in Nottingham ? pic.twitter.com/HzLvVd9tTN— Cricket World Cup (@cricketworldcup) June 3, 2019

इंग्लैंड ने रिव्यू और विकेट दोनों गंवाए

जेसन रॉय 8 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें शादाब खान ने एलबीडब्ल्यू किया। शादाब की अपील पर अंपायर ने जेसन को आउट दे दिया था। जेसन अंपायर के फैसले से अंसतुष्ट दिखे और उन्होंने रिव्यू ले लिया। हालांकि, रिव्यू में मैदानी अंपायर का सही निकला और जेसन को पवेलियन लौटना पड़ा। वाहेब रियाज की गेंद पर बेयर्स्टो को सरफराज ने विकेट के पीछे लपका।

नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज स्टेडियम पर खेले जा रहे इस मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीता और गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान ने 50 ओवर में 8 विकेट पर 348 रन बनाए। इंग्लैंड के खिलाफ इस वर्ल्ड कप यह किसी टीम का यह हाइएस्ट स्कोर है। वर्ल्ड कप के किसी मैच में बिना शतक लगे यह किसी टीम का सर्वाधिक स्कोर है। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका ने 2015 के वर्ल्ड कप में यूएई के खिलाफ 6 विकेट पर 341 रन बनाए थे।

© Dainik Bhaskar 

पाकिस्तान ने वर्ल्ड कप में बिना शतक लगाए तीसरी बार 335+ रन का स्कोर बनाया

© Dainik Bhaskar

स्कोरदेशकिसके खिलाफमैदानसाल
348/8पाकिस्तानइंग्लैंडनॉटिंघम2019
341/6दक्षिण अफ्रीकायूएईवेलिंगटन2015
339/6पाकिस्तानयूएईनेपियर2015
338/5पाकिस्तानश्रीलंकास्वानसी1983

वर्ल्ड कप में बतौर फील्डर 4 कैच पकड़ने वाले वोक्स पहले इंग्लिश क्रिकेटर

इंग्लैंड की ओर से मोइन अली और क्रिस वोक्स सबसे सफल गेंदबाज रहे। मोइन ने 50 और वोक्स ने 71 रन देकर 3-3 विकेट लिए। वोक्स ने अपने एक ही ओवर में सरफराज अहमद और वहाब रियाज के विकेट लिए। उन्होंने 4 कैच भी पकड़े। वे इंग्लैंड के पहले खिलाड़ी, जिन्होंने बतौर फील्डर वर्ल्ड कप के किसी मैच में 4 कैच पकड़े हैं। मार्क वुड ने 53 रन देकर 2 विकेट लिए।

खिलाड़ीदेशकिसके खिलाफमैदानसाल
मोहम्मद कैफभारतश्रीलंकाजोहानेसबर्ग2003
सौम्य सरकारबांग्लादेशस्कॉटलैंडनेलसन2015
उमर अकमलपाकिस्तानआयरलैंडएडिलेड2015
क्रिस वोक्सइंग्लैंडपाकिस्ताननॉटिंघम2019

© Dainik Bhaskar 

हफीज ने वर्ल्ड कप में अपना हाइएस्ट स्कोर बनाया

पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद हफीज हाइएस्ट स्कोरर रहे। वे 62 गेंद पर 8 चौके और 2 छक्के की मदद से 84 रन बनाकर आउट हुए। हफीज ने 39 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया था। हफीज का वर्ल्ड कप में यह हाइएस्ट स्कोर है। इससे पहले उनका वर्ल्ड कप में हाइएस्ट स्कोर नाबाद 61 रन था, जो उन्होंने 2011 में बांग्लादेश के खिलाफ लगाया था। 

कैच छूटने के बाद हफीज ने 70 रन बनाए

हफीज जब 14 रन पर थे, तब आदिल रशीद की गेंद पर जेसन रॉय से उनका कैच छूट गया था। हफीज का वर्ल्ड कप में यह दूसरा अर्धशतक है। हफीज के अलावा पाकिस्तान की ओर से बाबर आजम और कप्तान सरफराज अहमद ने भी अर्धशतक लगाए। बाबर आजम 66 गेंद पर 63 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 4 चौके और एक छक्का लगयाा। बाबर ने 50 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया था। उनका वर्ल्ड कप में यह पहला अर्धशतक है। सरफराज अहमद 44 गेंद पर 55 रन बनाकर आउट हुए। सरफराज ने 40 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया।

© Dainik Bhaskar 

पाकिस्तान की मजबूत शुरुआत

इससे पहले पाकिस्तानी ओपनर्स ने टीम को मजबूत शुरुआत दी। फख्र जमां और इमाम-उल-हक ने पहले विकेट के लिए 82 रन की साझेदारी की। जमां को 36 रन के निजी स्कोर पर मोइन अली ने आउट किया। इमाम 44 रन बनाकर मोइन की गेंद पर ही आउट हुए। इमाम उल-हक 6 रन से अर्धशतक बनाने से चूक गए। आसिफ अली को मार्क वुड ने पवेलियन भेजा। आसिफ 14 के निजी स्कोर पर डीप कवर में जॉनी बेयर्स्टो के हाथों कैच आउट हुए।

Maiden @cricketworldcup 5⃣0⃣

Well played @babarazam258 ???#ENGvPAK Live Updates: https://t.co/cPxYS6V9CO?ref=tpst-msn?ref=tpst-msn#CWC19#WeHaveWeWillpic.twitter.com/evkr92BvMp— Pakistan Cricket (@TheRealPCB) June 3, 2019

Drinks Break ?

Good start from Pakistan. Openers have set the stage well for the rest of the batting lineup. How many runs will be scored in the middle overs?

Pakistan: 90/1 (16 ov). #ENGvPAK Live Updates: https://t.co/cPxYS6V9CO?ref=tpst-msn?ref=tpst-msn#CWC19#WeHaveWeWillpic.twitter.com/664arMQcCT— Pakistan Cricket (@TheRealPCB) June 3, 2019

© Dainik Bhaskar

Top class from Mo!! ?

Scorecard: https://t.co/h74ZNrpM0E?ref=tpst-msn#WeAreEngland#CWC19#ExpressYourselfpic.twitter.com/crYXY7i65L— England Cricket (@englandcricket) June 3, 2019

इंग्लैंड ने 1, पाकिस्तान ने 2 बदलाव किए

नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज स्टेडियम में हो रहे इस मैच के लिए इंग्लैंड ने अंतिम-11 में एक बदलाव किया है। उसने लियाम प्लंकेट की जगह मार्क वुड को शामिल किया है। वहीं, पाकिस्तान ने 2 बदलाव किए हैं। उसने हैरिस सोहेल और इमाद वसीम की जगह शोएब मलिक और आसिफ अली को प्लेइंग-11 में शामिल किया है।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -