- Advertisement -

Warning: Array to string conversion in /home/wpexgrjf/aajkalrajasthan.com/wp-includes/shortcodes.php on line 433
Homeडरावना मंजर...! खेत में सिंचाई के लिए मोटर चलाई तो घर के...
Array

डरावना मंजर…! खेत में सिंचाई के लिए मोटर चलाई तो घर के ही कुएं में पानी कम होने पर दिखे चार दिन से गुम किशोरी के पैर

- Advertisement -

सीकर. यह किसी डरावने मंजर से कम नहीं था। जिस घर में चार दिन से गुम हुई किशोरी को ढूंढऩे के लिए घर के सभी सदस्यों ने दिन रात एक कर रखे हों…वह किशोरी उसी घर मेें बने कुएं में मृत मिली। वह भी तब जब फसल की सिंचाई करने के लिए कुएं की मोटर की स्विच ऑन किया और कुएं में जलस्तर कम होने पर उस किशोरी का शव पानी में डूबे दिखा।
दरअसल पाटन के निकट न्यौराणा गांव में 4 दिन पहले लापता हुई नाबालिग किशोरी का शव घर के पास स्थित कुएं में मिला है। थानाधिकारी नरेंद्र भड़ाना ने बताया कि न्यौराणा निवासी 14 वर्षीय अंकिता यादव मंगलवार शाम को घर के पास स्थित मन्दिर में दीपक जलाने गई थी। उसके बाद वह घर पर वापस नहीं लौटी। परिजनों ने बुधवार को थाने में किशोरी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।
गांव के सभी कुएं बावड़ी तलाशेकाफी तलाश करने के बाद भी बालिका का कोई सुराग नहीं मिला। परिजनों ने आसपास कुओं व बावडिय़ों में भी काफी तलाश किया था। इस काम में परिजनों के साथ-साथ ग्रामीण भी जुटे लेकिन कहीं भी कुछ नहीं मिला।
शनिवार शाम स्विच किया ऑन तो खत्म हुई खोजशनिवार को घर के पास स्थित कुएं से खेतों में फ सल की सिंचाई के लिए परिजन मोटर चलाने गए। काफ ी देर तक मोटर चलने के बाद जब कुएं में पानी कम हुआ तो कुएं में बालिका के पैर दिखे। परिजनों की सूचना पर मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने कुएं में तलाश की तो बालिका का शव मिल गया। पुलिस ने शव को मशीन मंगवाकर कुएं से बाहर निकाला। पुलिस ने शव को कस्बे के राजकीय सामुदायिक अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -