- Advertisement -
HomeNewsAajkal Bharatझुंझुनूं: महिला को बेचने के लिए लाए ,कलेक्ट्रेट में चिल्लाई तो 2...

झुंझुनूं: महिला को बेचने के लिए लाए ,कलेक्ट्रेट में चिल्लाई तो 2 लोगों को पकड़ा

- Advertisement -

आजकलराजस्थान | झुंझुनूं असम से एक महिला को लाकर यहां बेचने का मामला सामने आया है। यह सौदेबाजी कलेक्ट्रेट में हो रही थी और इसी दौरान महिला के चिल्लाने पर वहां मौजूद कुछ लोगों ने इसका विरोध किया। इसके बाद पुलिस ने मामले में दो जनों को पकड़ा है, हालांकि अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है। जानकारी के अनुसार असम की रहने वाली एक महिला को लेकर कुछ लोग कलेक्ट्रेट पहुंचे। महिला के साथ एक बच्चा भी था। बताया जा रहा है कि इस महिला को यहां गणेश्वर गांव के एक व्यक्ति को बेचने के लिए लाया गया था। इसी दौरान महिला ने इसका विरोध किया और वहां से भागने लगी। जिस पर उसे लेकर आए एक पुरुष व महिला ने उसके बच्चे को जबरन रोक लिया। यह सारा घटनाक्रम देख वहां कुछ दूरी पर खड़े लोगों ने इसका विरोध किया। इसी बीच किसी ने पुलिस को फोन कर दिया। इसी दौरान कोतवाल गोपाल सिंह ढाका किसी काम से एसपी कार्यालय आए हुए थे। सूचना पाकर वे मौके पर पहुंचे और पीड़िता, उसके बच्चे समेत उसे लेकर आए पुरुष व महिला को थाने लाया गया। बताया जा रहा है कि इस दौरान एक दलाल और खरीददार मौके से भाग गए। कोतवाल गोपालसिंह ढाका ने बताया कि महिला अपने गांव जाना चाहती थी। जिस पर हमने उसे वापस असम के लिए रवाना कर दिया। महिला के साथ बच्चा भी था, पति लगाता है ठेला जिस महिला को बेचने की तैयारी की जा रही थी। वह असम की रहने वाली है। उसने अपना नाम सालेहा (25) बताया। जो लोग उसे लेकर आए थे, उसमें एक का नाम शांतिलाल बताया जा रहा है जबकि महिला का नाम आबिदा है। पीड़िता के अनुसार ये दोनों उसे तीन माह पहले असम से यहां लेकर आए थे। इसमें एक दलाल भी था, जिसके माध्यम से यह सौदा तय कराया गया था। यह सौदा 1.20 लाख रु. में तय हुआ था, लेकिन सालेहा इसका विरोध कर रही थी। जिस पर वह मदद के लिए चिल्लाने लगी। आरोपियों ने कपड़े से उसका मुंह बंद कराना चाहा। हंगामा होते देख लोग अपहरण का प्रयास मानते हुए मदद को पहुंचे और पुलिस को फोन पर सूचना दी। सालेहा ने बताया कि उसका पति जेरूल इस्लाम बोरवंडा असम में थड़ी लगा केले बेचता है। सालेहा का एक बच्चा जेरूल इस्लाम के पास है। बताया जाता है कि इन लोगों ने पहले सालेहा का सौदा उदयपुरवाटी क्षेत्र के युवक से 50 हजार में किया था।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -