- Advertisement -
HomeNewsAajkal Bharatघरेलू हिंसा पीड़ित निर्वस्त्र विवाहिता तीन किलोमीटर दूर पुलिस थाने पहुंची, जानिए...

घरेलू हिंसा पीड़ित निर्वस्त्र विवाहिता तीन किलोमीटर दूर पुलिस थाने पहुंची, जानिए पूरा मामला-

- Advertisement -

चूरू. अलवर के थानागाजी में विवाहिता से गैंगरेप का मामला शांत नहीं हुआ। इसी बीच एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिसमें राजस्थान के चूरूजिले के बीदासर कस्बे में रविवार अलसुबह एक महिला के निर्वस्त्र होकर पुलिस थाने पहुंचने का मामला सामने आया है। पुलिस थाने में स्टॉफ ने महिला फरियादी को इस हालत में देखा तो वहां हड़कंप मच गया। तब महिला पुलिसकर्मियों ने उसे कपड़े पहनाए। इसी बीच मामला आईजी और चुरु एसपी तक पहुंचा। इसके बाद एक्शन में आई पुलिस ने सबसे पहले उस रास्ते में लगे सीसीटीवी फुटेज को डिलीट करवाए, ताकि महिला की निजता बनी रहे।चुरु एसपी के निर्देश परमामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एएसपी सीताराम माहिच व सीओ सुजानगढ़ नरेंद्र शर्मा बीदासर थाने पहुंचे। वहां पीड़िता की आपबीती सुनी और उसकी शिकायत पर मारपीट कर पीड़िता की लज्जाभंग के आरोप में उसकी सास, देवर, जेठ व जेठानी को गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा निर्वस्त्र हालत में महिला का वीडियो वायरल करने पर बीदासर में वार्ड नंबर 6 निवासी भवानी शंकर उर्फ शंकर सैन (26) को गिरफ्तार कर लिया।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार28 वर्षीया पीड़िता विवाहिता ने बताया कि मूल रुप से महाराष्ट्र में अकोला जिले की रहने वाली है। कुछ माह पहले ससुराल वाले उसे रतनगढ़ से करीब डेढ़ लाख रुपए में खरीदकर लाए थे। उसकी शादी मनोज नाम के व्यक्ति से करवाई। इसके बाद पति मजदूरी करने बाहर चला गया। तब घर पर उसकी सास, जेठ जेठानी उसे प्रताड़ित करने लगे। रविवार को भी पीड़िता की ससुराल वालों से कहासुनी हुई।जिसमें आरोपियों ने उससे मारपीट कर कपड़े फाड़ दिए और लज्जाभंग की। तब वह प्रताड़ना से तंग आकर निर्वस्त्र हालत में ही सुबह करीब साढ़े आठ बजे घर से निकल गई। करीब तीन किलोमीटर दूर चलकर बीदासर पुलिस थाने पहुंची। बताया जा रहा है कि इस बीच स्थानीय महिलाओं ने उसकी हालत देखकर कपड़े पहनाने की कोशिश की। लेकिन पीड़िता ने उनकी बात नहीं मानी। आखिरकार वह पुलिस थाने पहुंची। तबपुलिस स्टॉफ सन्न रह गया।वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे कपड़े देकर तन ढका। इसी बीच स्थानीय लोगों ने उच्चाधिकारियों को घटना की जानकारी दी तो पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। वहीं, मामला रेंज आईजी व एसपी चुरु राजेंद्र कुमार तक पहुंचा। तब सबसे पहले पुलिस ने जिस रोड से होकर महिला थाने पहुंची थी। उस रोड पर लगे सीसीटीवी के फुटेज चैक कर डिलीट करवा दिए।इसके लिए पुलिस की विभिन्न टीमों ने कस्बे में चेतावनी दे दी कि यदि किसी ने महिला का वीडियो वायरल किया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। तभी पड़ताल में सामने आया कि भवानी शंकर नाम के स्थानीय युवक के मोबाइल में महिला का निर्वस्त्र हालत में वीडियो है। उसने किसी को ये वीडियो भेजकर शेयर भी किया है। इस पर सांडवा थानाप्रभारी मनोज चौधरी के नेतृत्व में सायबर सेल टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -