- Advertisement -
HomeRajasthan Newsकड़ी सुरक्षा के बीच राजस्थान की 13लोकसभा सीटों पर मतदान लगभग शांतिपूर्ण...

कड़ी सुरक्षा के बीच राजस्थान की 13लोकसभा सीटों पर मतदान लगभग शांतिपूर्ण संपन्न

- Advertisement -

जयपुर।
राजस्थान में लोकसभा चुनाव 2019  के पहले फेज में 13 सीटों पर हुए चुनावों में मतदाताओं ने जमकर जोश दिखाया, जिससे रोचक मुकाबला देखने को मिलेगा। इससे चुनाव परिणाम बदलते नजर आ सकते हैं। आज हुए मतदान के बाद सांसदों का भाग्य ईवीएम में कैद हो गया है। राजस्थान में 6 बजे तक 67.02 प्रतिशत मतदान हुआ है। इन सीटों में आधा दर्जन सीटें हॉट सीट बनी हुई हैं। पहले फेज में जोधपुर प्रदेश की सबसे हॉट सीट है। यहां सीएम अशोक गहलोत के पुत्र वैभव गहलोत  और पूर्व केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के बीच कड़ा मुकाबला है। वहीं झालावाड़ से पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के पुत्र दुष्यंत सिंह का मुकाबला कांग्रेस के प्रमोद शर्मा से है।
बाड़मेर सीट पर पूर्व विदेश मंत्री जसवंत सिंह के पुत्र मानवेंद्र सिंह  और बीजेपी उम्मीदवार कैलाश चौधरी के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। तो इधर राजसमंद से बीजेपी उम्मीदवार दीया कुमारी का तालुक जयुपर के पूर्व राजधराने से है जिनकी टक्कर कांग्रेस के देवकीनंदन से है।
उधर.. पाली में केन्द्र सरकार में मंत्री भाजपा के पीपी चौधरी कांग्रेस के बद्री जाखड़ को कड़ी टक्कर देने वाले हैं। तो वहीं टोंक-सवाईमाधोपुर सीट पर भाजपा सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया का मुकाबला कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय मंत्री नमोनारायण मीणा से है।
प्रदेश में 13 सीटों पर आज हो रही पहले फेज की वोटिंग में 2014 में सभी सीटें भाजपा ने जीती थी। कांग्रेस इन चुनावों में एक भी सीट नहीं जीत पाई थी। लेकिन हाल ही हुए विधानसभा चुनावों के परिणामों को ध्यान में रखा जाए तो ऐसे में इस बार बीजेपी के सामने बड़ी चुनौती अपने पुराने प्रदर्शन को दोहराने की है। प्रदेश में छिटपुट घटनाओं को छोडकऱ मतदान शांतिपूर्ण रहा। कुछ स्थानों पर ईवीएम में खराबी आने पर उन्हें बदला गया।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -